देश

किसानों ने एकजुट होकर जताया PM Modi का आभार, कृषि सुरक्षा के फैसले को बताया ऐतिहासिक

PM Modi: नई दिल्ली में मंगलवार को एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जब देशभर के किसान नेता और संगठन एक मंच पर इकट्ठा हुए. वजह थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस फैसले के लिए आभार जताना, जिसे किसानों ने “ऐतिहासिक और साहसिक” करार दिया.

यह फैसला वैश्विक व्यापार वार्ताओं में भारतीय कृषि की सुरक्षा से जुड़ा है, जहां केंद्र सरकार ने अमेरिका समेत विदेशी दबाव के आगे झुकने से साफ इनकार कर दिया.

विदेशी दबाव के खिलाफ दृढ़ रुख

भारतीय किसान चौधरी चरण सिंह संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हित में अडिग बयान दिया है. यह विज़न करोड़ों लोगों को राहत देने वाला है और ग्रामीण भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत करता है.”

छत्तीसगढ़ के यूथ प्रोग्रेसिव फार्मर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि वीरेंद्र लोहान ने भी सरकार के इस रुख की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “अमेरिकी कंपनियों को हमारे कृषि और डेयरी सेक्टर में प्रवेश न देने का साहसिक फैसला खेत-खेत, गांव-गांव और गोशालाओं तक गूंज रहा है.”

‘किसान है देश की आत्मा’

किसान नेता धर्मेंद्र मालिक ने केंद्र से इस नीति पर कायम रहने की अपील करते हुए कहा, “हम प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री को धन्यवाद देते हैं. हम हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे.”

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके हितों के लिए हर कदम उठाएगी. उन्होंने बताया कि नकली खाद, बीज और कीटनाशकों पर रोक लगाने के लिए एक नया कानून लाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- डिजिटल पावर हाउस बन रहे भारत के Tier-2 और Tier-3 शहर, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

किसानों की भलाई सर्वोपरि

कृषि मंत्री ने कहा, “अन्न ही जीवन है, और किसान उस जीवन के प्रदाता हैं. मेरे लिए किसानों की सेवा करना सबसे बड़ा पूजनीय काम है.” उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कल ही राजस्थान के किसानों को डिजिटल माध्यम से बीमा राशि का भुगतान किया गया है.

शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी के राष्ट्रवादी दृष्टिकोण की भी सराहना करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को रद्द करना भी उनकी निर्णायक नेतृत्व शैली का उदाहरण है. “प्रधानमंत्री हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हैं. ऐसे साहसिक फैसले पीढ़ियों तक याद रखे जाएंगे.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago