Retail Inflation News: भारत में खुदरा महंगाई दर में रिकॉर्ड कमी आई है. खुदरा महंगाई दर जुलाई में घटकर 1.55% पर आ गई है. जो पिछले 8 सालों का सबसे निचला स्तर है. यह गिरावट मुख्य रूप से खाने के सामानों की कीमतों में कमी की वजह से आई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक यह 6 सालों से अधिक समय में महंगाई दर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की सहनशीलता सीमा 2% से 6% के नीचे आई है. इससे पहले जून 2017 में RBI की सहनशीलता सीमा के नीचे महंगाई दर थी.
सरकार के द्वारा मंगलवार को ये आंकड़े जारी किये गए. जिसमें बताया गया कि अप्रैल में जहां खुदरा महंगाई दर 3.16% थी. वहीं जुलाई 2024 में भी खुदरा महंगाई दर 3.54% थी. जो अब घटकर 1.55% पर आ गई है.
गौरतलब है कि रॉयटर्स के 50 अर्थशास्त्रियों ने ये अनुमान लगाया था कि जुलाई में खुदरा महंगाई दर में रिकॉर्ड गिरावट आने वाली है. जुलाई में खुदरा महंगाई दर 1.76% रहने वाली है. लेकिन असल आंकड़ा इससे भी नीचे आ गया.
खाद्य महंगाई, जो खुदरा महंगाई के लगभग आधे हिस्से को तय करती है, जुलाई में -1.76% रही। यानी खाने-पीने के सामान की औसत कीमतें पिछले साल के मुकाबले गिरी हैं। जून में यह -1.06% थी। असमान मानसून के बावजूद मजबूत रबी फसल ने कीमतों पर काबू रखने में बड़ी भूमिका निभाई है।
सब्जियों के दाम भी कमी आई है. जुलाई महीने में सब्जियों के दाम में -20.69% तक की गिरावट आई है. जो जून के -19% से भी ज्यादा है। दालों की कीमतें भी जुलाई में 13.76% घट गईं। जबकि जून में इसकी गिरावट 11.76% थी.
ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर 1.18% रही, जबकि शहरों में यह 2.05% रही।
पिछले हफ्ते RBI की मौद्रिक नीति समिति ने ब्याज दरें 5.50% पर स्थिर रखीं और महंगाई के हालात को “ज्यादा अनुकूल” बताया। फरवरी से अब तक RBI 100 आधार अंक की दर कटौती कर चुका है। अब महंगाई में यह गिरावट RBI को अर्थव्यवस्था को सपोर्ट करने के और मौके दे सकती है, खासकर तब, जब अमेरिका ने भारतीय सामान पर टैरिफ बढ़ाकर दबाव बढ़ा दिया है.
ईंधन और रोशनी की कीमतें जुलाई में 2.67% बढ़ीं, जो जून के 2.55% से ज्यादा है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की MPC ने पिछले हफ्ते ही FY26 की आखिरी तिमाही में महंगाई बढ़ने का अनुमान लगाया है. MPC का कहना है कि खाद्य कीमतें जिसमें मुख्यत: सब्जियां शामिल हैं की कीमतें अस्थिर बनी हुई हैं. जो आखिरी तिमाही में महंगाई को बढ़ा सकती हैं.
RBI ने FY26 में औसत महंगाई का अनुमान 3.1% लगाया गया है, जो जून के 3.70% के अनुमान से कम है। लेकिन FY27 की पहली तिमाही में CPI 4.9% तक पहुंच सकता है, जो RBI के 4% लक्ष्य से ज्यादा है।
RBI की तिमाहीवार अनुमान इस प्रकार हैं- Q2 में 2.1%, Q3 में 3.1% और Q4 में 4.4%। RBI ने साफ किया है कि महंगाई के मामले में फिलहाल जोखिम संतुलित हैं, और कोर महंगाई 4% पर स्थिर है।
– भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…