देश

गोरखपुर चिड़ियाघर के लिए नई सौगात, तेंदुए के बच्चों का नामकरण करेंगे CM योगी

गोरखपुर – CM  योगी आदित्यनाथ का पशुओं के प्रति स्नेह भाव के लिए भी जाने जाते हैं.  CM योगी कुछ समय पहले 18 मार्च गोरखपुर चिड़ियाघर आए थे. तब उन्होंने हर और गौरी नाम के दो गैंडों को केला खिलाया था. CM  योगी आदित्यनाथ ने दोनों गैंडों को प्यार से उनका नाम लेकर बुलाया तो वे बाड़े में उनके पास आ गए थे. विविध कार्यक्रमों के बीच मनाए जा रहे वन्य जीव सप्ताह के तहत बुधवार का दिन गोरखपुर चिड़ियाघर के लिए बेहद खास होगा.

सफेद बाघिन का है आकर्षण

इस दिन CM योगी आदित्यनाथ इस चिड़ियाघर में ढाई माह पूर्व लाई गई सफेद बाघिन (व्हाइट टाइगर) गीता को क्रॉल से मुख्य बाड़े में प्रवेश कराने के साथ तेंदुए के दो बच्चों का नामकरण भी करेंगे. मुख्यमंत्री के तहत व्हाइट टाइगर को मुख्य बाड़े में प्रवेश कराए जाने के साथ ही पर्यटक अब इसका दीदार भी कर सकेंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चिड़ियाघर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है.

CM गोरखपुर में  पर्यटकों को  देंगे नई सौगात

गोरखपुर में चिड़ियाघर स्थापित करने का श्रेय CM योगी आदित्यनाथ को ही है. मार्च 2021 को उन्होंने इसका लोकार्पण किया था. उनकी मंशा गोरखपुर चिड़ियाघर (शहीद अशफाकउल्ला खां प्राणी उद्यान) को देश का नायाब चिड़ियाघर बनाने की है. उनकी ही पहल पर उनके दूसरे मुख्यमंत्रित्वकाल में सरकार की सौ दिन की कार्ययोजना में गोरखपुर चिड़ियाघर को व्हाइट टाइगर की सौगात देने का निर्णय लिया गया था. कार्ययोजना पर अमल करते हुए 20 जून की रात गीता नाम की सफेद बाघिन को लखनऊ चिड़ियाघर से गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया. इस व्हाइट टाइगर को अनुकूलन के लिए पहले क्वारन्टीन किया गया और फिर क्रॉल में रखा गया. CM योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंचकर व्हाइट टाइगर को क्रॉल से मुख्य बाड़े में रिलीज कर पर्यटकों को नई सौगात देंगे. तेंदुए के बच्चे चिड़ियाघर के अस्पताल में रखे गए हैं. इसके साथ ही चिड़ियाघर प्रशासन की तैयारी कानपुर चिड़ियाघर से लाए जा रहे दो हिमालयन ब्लैक बीयर (भालू) को भी मुख्यमंत्री के हाथों बाड़े में रिलीज कराने की है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

14 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

31 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

48 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago