नवीनतम

कुल्लू दशहरा में शामिल होने वाले देश के पहले PM होंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में शामिल होने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार दशहरे का त्योहार पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मनाने का फैसला किया है.

हिमाचल को मिलेगी करोड़ों की सौगात

पीएम मोदी 5 अक्टूबर, बुधवार को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे. हिमाचल प्रदेश के अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राज्य की जनता को 3,650 करोड़ रुपये की विभिन्न परियाजनाओं की सौगात देंगे, बिलासपुर में नवनिर्मित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान – एम्स का उद्घाटन करेंगे, कुल्लू में अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में शामिल होकर दिव्य रथ यात्रा और देवताओं की भव्य सभा के साक्षी बनेंगे और इसके साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

पीएम करेंगे AIIMS का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल प्रदेश दौरे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश में 3,650 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. मोदी बिलासपुर में 1,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने AIIMS अस्पताल का उद्घाटन करेंगे.

गौरतलब है कि कि, इस एम्स अस्पताल की आधारशिला पीएम नरेंद्र मोदी ने ही वर्ष 2017 में रखी थी. यह अस्पताल 247 एकड़ में फैला है और इसमें 24 घंटे इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा मोदी नेशनल हाईवे -105 पर पिंजौर से नालागढ़ के बीच 1,690 करोड़ रुपये की राशि से 31 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे को चार लेन बनाए जाने की योजना की आधारशिला रखेंगे और 350 करोड़ रुपये की लागत से नालागढ़ में बनने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क का शिलान्यास भी करेंगे.

तेजी से होगा विकास

प्रधानमंत्री मोदी बिलासपुर के लुहणू मैदान में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और इसके बाद कुल्लू में अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे. इसका आयोजन 5 से 11 अक्टूबर तक किया जाना है.सरकार का यह दावा है कि इन परियोजनाओं से एक तरफ जहां, हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक विकास को तेजी मिलेगी, राज्य में पर्यटन क्षेत्र का विस्तार होगा वहीं साथ-साथ राज्य के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार भी मिलेगा.

–आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

2 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

10 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

53 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago