देश

ED ने  Chinese App फर्मों पर की छापेमारी , 5.85 करोड़ रुपये जब्त किए

नई दिल्ली- भारत में समय-समय पर चाइनीज प्रोडक्ट  को बैन करने की आवाज उठती रहती है. सोशल मीडिया पर भी चाइनीज एप (Chinese App) और वेबसाइटों को  प्रतिबंधित करने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है. 2 साल पहले केंद्र सरकार ने चीन के पॉपुलर वीडियो एप टिक-टॉक को बैन कर दिया था. भारत से चीन में  जा रही आवश्यक और कॉनफिडेंशियल  सूचनाओं को रोकने के लिए भारत सरकार सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाई हुई है. इसी के चलते प्रवर्तन निदेशालय (ED)  ने बेंगलुरु में चीनी लिंक वाली 12 संस्थाओं पर तलाशी अभियान चलाया और लगभग 5.85 करोड़ रुपये जब्त किए.

चाइना के ठगी एप पर ED का छापा

सोमवार की दोपहर को ED ने बेंगलुरु में चाइनीज एप (Chinese App) ‘कीपशेयर’ के जरिए पार्ट टाइम नौकरी दिलाने और उनसे पैसे वसूलने के बहाने मासूम युवकों को ठगने वाली कंपनी पर छापेमारी की. यह कंपनी बेराजगार लोगों को अपने जाल में फंसाकर लाखों की ठगी किया करती थी. ईडी की शुरुआती जांच के मुताबिक कुछ चीनी लोगों ने ‘कीपशेयर’ नाम की ऐप के जरिए रोजगार की तलाश कर रहे  युवाओं को धोखा  के साथ नौैकरी के नाम पर धोखाधड़ी किया करते थे. यह एप कंपनी लोगों को पार्ट टाइम काम दिलाने का वायदा करके ऑन लाइन मोड के जरिए पैसे वसूला करती थी.  ईडी की इस छापेमारी के दौरान कुल  92 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि इसमें से 6 चीनी और ताइवान के नागरिक हैं.  यह इस गिरोह के मास्टर माइंड थे जो पूरे घोटाले को संचालित और कंट्रोल किया करते थे.

लोगो से फर्जी निवेश कराती थी कंपनी

चीन की ऐप (Chinese App) कंपनी ‘कीपशेयर’ भारत में लोगो को फर्जी निवेश कराकर ठगी के जाल में फंसाती थी. इसके लिए उसने बकायाद बेगलुरु में अपना ऑफिस तैयार किया था. इस ऑफिस में  लोगों कि भर्ती कि गई थी जो लोगों से ऑन लाइन संपर्क करके अपनी फर्जी स्किम के बारे में बताया करते थे. ईडी के एक अधिकारी के अनुसार  “उन्होंने इस ऐप के जरिए युवाओं को मशहूर हस्तियों के वीडियो पसंद करने और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने का काम दिया गया था. जब टास्क पूरा हो जाता था, तो वे प्रति वीडियो 20 रुपये का भुगतान करते थे, जिसे कीपशेयर वॉलेट में जमा किया जाना था.”

 

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

16 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

31 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

2 hours ago