देश

Budget Session: संसद में आज जमकर होगा हंगामा, नया इनकम टैक्स बिल और Waqf Board पर जेपीसी की रिपोर्ट होगी पेश

Budget Session: संसद में एक बार फिर आज (13 फरवरी) हंगामे के आसार हैं. दरअसल, आज संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की रिपोर्ट पेश की जाएगी, साथ ही नया आयकर विधेयक 2025 भी संसद में पेश किया जा सकता है. विपक्ष ने वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी की रिपोर्ट को असंवैधानिक करार दिया है और इसका विरोध कर रहा है.

जेपीसी ने सौंपी थी रिपोर्ट

जेपीसी पैनल के अध्यक्ष, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने 30 जनवरी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को रिपोर्ट सौंपी थी. 29 जनवरी को जेपीसी पैनल ने बहुमत से रिपोर्ट को मंजूरी दी थी, जिसमें सत्तारूढ़ बीजेपी के सदस्यों के द्वारा किए गए संशोधन शामिल थे. समिति की बैठक में 16 सांसदों ने संशोधनों के पक्ष में वोट किया, जबकि विपक्ष के 10 सांसदों ने इसका विरोध किया.

नया इनकन टैक्स बिल पेश होगा

इसके अलावा, आज संसद में नया नया इनकम टैक्स बिल 2025 भी पेश किए जाने की उम्मीद है. इस विधेयक में आयकर के जटिल शब्दों को सरल बनाने की कोशिश की गई है. उदाहरण के लिए, ‘आकलन वर्ष’ की जगह ‘कर वर्ष’ शब्द इस्तेमाल किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi पर राहु की दशा, जो उनके साथ चलेगा, उसका बेड़ा गर्क होगा: आचार्य प्रमोद कृष्णम

नया विधेयक 536 धाराओं, 23 अध्यायों और 16 अनुसूचियों पर आधारित होगा, और इसकी लंबाई 622 पृष्ठों तक होगी. इसमें कोई नया कर लागू नहीं किया गया है. यह विधेयक पुराने आयकर अधिनियम, 1961 का स्थान लेगा और इसे 1 अप्रैल 2026 से लागू किया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago