दुनिया

वॉशिंगटन पहुंचे PM Modi, राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से की पहली मुलाकात, बोले- ट्रंप से मिलने के लिए उत्सुक हूं

PM Modi America Visit: अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर पीएम मोदी आज (13 फरवरी) तड़के सुबह वॉशिंगटन एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया. वॉशिंगटन पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सबसे पहले नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड से मुलाकात की. पीएम मोदी का आज रात व्हाइट हाउस में भव्य स्वागत किया जाएगा. यहां वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की कई बैठकें भी होंगी.

तुलसी गबार्ड से पीएम ने की मुलाकात

अमेरिका पहुंचने पर पीएम मोदी ने कहा कि वॉशिंगटन में अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड से मुलाकात हुई. इस पद पर उनकी नियुक्ति पर बधाई देता हूं. भारत-अमेरिका की दोस्ती के कई आयामों पर चर्चा हुई, जिनकी वह हमेशा से वकालत करती रही हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉशिंगटन एयरपोर्ट से अमेरिकी राष्ट्रपति के गेस्ट हाउस ब्लेयर हाउस पहुंचे. इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की.

इससे पहले पीएम ने कहा कि वह ट्रंप से मिलने और भारत-अमेरिका ग्लोबल रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने वॉशिंगटन एयरपोर्ट की तस्वीरें शेयर कर कहा कि कुछ समय पहले ही वाशिंगटन डीसी पहुंचा हूं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने और भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं. हमारे देश अपने लोगों के लाभ और हमारे ग्रह के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago