Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ओडिशा में स्थापित होगा नया पावर प्लांट, केंद्रीय परियोजनाएं का कार्यान्वयन सराहनीय

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने ओडिशा में नया पावर प्लांट स्थापित करने की संभावनाओं को सराहा और राज्य के विकास हेतु केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता जताई. उन्होंने जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की.

MANOHAR LAL MODI GOVT
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास विजन को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने ओडिशा में नया पावर प्लांट स्थापित करने और केंद्रीय परियोजनाओें के कार्यान्वयन को सराहाते राज्य के विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई.

ओडिशा दौरे पर पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने उप मुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भुवनेश्वर में प्रदेश के विद्युत एवं शहरी मामलों की योजनाओं की समीक्षा की. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की.

समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने राज्य में विद्युत और शहरी मामलों के क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति का आकलन किया. साथ ही, केंद्रीय मंत्री मंत्री ने शहरी और विद्युत क्षेत्रों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं व परियोजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओडिशा में प्रचुर मात्रा में कोयला भंडारण है, राज्य में नए पावर प्लांट स्थापित करने की आपार संभावनाएं हैं. निजी निवेशकों और राज्यों के लिए पिटहेड पर संयंत्र स्थापित करने का सुनहरा मौका है. इससे राज्य के राजस्व में महत्वूपर्ण वृद्धि होने की संभावना है.

केंद्र सरकार ओडिशा के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित : मनोहर लाल

ओडिशा के उप मुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को आश्वस्त किया कि प्रदेश में विद्युत एवं शहरी मामलों की योजनाओं को प्रमुखता से लागू किया जाएगा. ओडिशा ने जन सामान्य के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है एवं निरंतर प्रगतिरत है. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने राज्य सरकार को ओडिशा को भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ओडिशा के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital