देश

नए साल 2026 का आगाज; कड़ाके की ठंड और कोहरे पर भारी पड़ी आस्था, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

New Year 2026: नए साल की सुबह जब देश की आंख खुली, तो कोहरे की घनी चादर और कड़ाके की ठंड ने स्वागत किया. लेकिन इस ठिठुरन पर आस्था भारी पड़ती दिखी.

साल 2026 का आगाज करने के लिए देश के करोड़ों लोग आज सुबह-सुबह रजाई छोड़कर मंदिरों की चौखट पर नतमस्तक नजर आए. कश्मीर की वादियों से लेकर उत्तर प्रदेश के मैदानों तक, हर तरफ बस एक ही गूंज थी- ‘सुख, शांति और समृद्धि’.

माता वैष्णो देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब

जम्मू-कश्मीर के कटरा में नज़ारा वाकई अद्भुत था. पारा भले ही शून्य के करीब हो, लेकिन माता वैष्णो देवी के जयकारों ने पहाड़ों में गर्मी भर दी. कटरा से लेकर भवन तक भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं. प्रशासन के लिए चुनौती बड़ी थी, क्योंकि कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम थी, फिर भी श्रद्धालुओं का जोश सातवें आसमान पर था. हर कोई चाहता था कि साल का पहला सूरज मां के चरणों में ही देखा जाए.

अयोध्या में रामलला के दरबार में विशेष रौनक

इधर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में माहौल कुछ अलग ही था. राम मंदिर के निर्माण के बाद यह साल की पहली बड़ी भीड़ थी. तड़के सुबह से ही राम पथ और जन्मभूमि परिसर भक्तों से खचाखच भर गया. लोग न सिर्फ दर्शन के लिए, बल्कि रामलला के साथ नए साल की पहली सेल्फी और यादें संजोने के लिए बेताब दिखे. सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर रखी थी ताकि किसी को भी परेशानी न हो.

महाकाल और बांके बिहारी के दर्शन को मची होड़

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के समय से ही भक्तों का रेला उमड़ पड़ा. बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसे देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए. वहीं, कान्हा की नगरी वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन के लिए तो जैसे पूरा मथुरा ही सड़क पर उतर आया हो. संकरी गलियों में भक्तों को संभालना पुलिस के लिए कड़ी मशक्कत भरा रहा.

बाबा बैद्यनाथ धाम के तड़के 4 बजे खुले पट

झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का अलग ही रंग दिखा. परंपरा का निर्वहन करते हुए तड़के 4 बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए. सबसे पहले सरदार पंडा ने सरकारी पूजा संपन्न की, जिसके बाद आम लोगों के लिए द्वार खोले गए. यहां भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मंदिर प्रशासन ने VIP दर्शन कूपन की कीमत 300 से बढ़ाकर 600 रुपये कर दी, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. बिहार और झारखंड के अलावा बंगाल और ओडिशा से भी लोग यहां बाबा का स्पर्श करने पहुंचे थे.

हिल स्टेशनों पर जश्न और भक्ति का मेल

एक तरफ जहां लोग मंदिरों में माथा टेक रहे थे, वहीं नैनीताल और मसूरी जैसे हिल स्टेशनों पर पर्यटकों का भारी जमावड़ा लगा रहा. यहां के माल रोड और सेल्फी पॉइंट्स पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी. लोग पहाड़ों की खूबसूरती के बीच नए साल का जश्न मनाते दिखे.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang: 1 जनवरी को 3 शुभ संयोग, गुरु प्रदोष और विष्णु पूजा; जानें शुभ-अशुभ समय

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

8 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

14 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

29 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

34 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

41 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

1 hour ago