नए साल 2026 का आगाज; कड़ाके की ठंड और कोहरे पर भारी पड़ी आस्था, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
नए साल की पहली सुबह देश भर के धार्मिक स्थलों पर भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला. अयोध्या से लेकर देवघर तक, भक्तों ने कड़ाके की ठंड के बीच लंबी कतारों में लगकर भगवान का आशीर्वाद लिया और वर्ष 2026 का स्वागत किया.





