देश

पहलगाम आतंकी हमले में बड़ी कार्रवाई: दो आतंकी मददगार 5 दिन की रिमांड पर, अगली सुनवाई 27 जून को

Pahalgam Terror Attack: जम्मू. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों – परवेज अहमद और बशीर अहमद – को जम्मू की एनआईए कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने दोनों को 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है. मामले की अगली सुनवाई 27 जून को होगी.

इन दोनों पर आतंकियों को पनाह देने, खाना मुहैया कराने और अन्य लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का आरोप है. NIA ने इन्हें 22 अप्रैल को हुए हमले की जांच के दौरान गिरफ्तार किया था. जांच में सामने आया है कि परवेज और बशीर ने हमले में शामिल तीन पाकिस्तानी आतंकियों की पहचान भी की थी. उन्होंने बताया कि ये आतंकी पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से जुड़े हैं.

जानकारी के मुताबिक, इन आतंकियों को हमला अंजाम देने से पहले स्थानीय स्तर पर पूरा सहयोग मिला. आतंकियों को सुरक्षित ठहराने, खाने-पीने की व्यवस्था करने और इलाके की जानकारी देने में परवेज और बशीर की अहम भूमिका रही. इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत हो गई थी जबकि 16 गंभीर रूप से घायल हुए थे.

अब NIA इन दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि बाकी आतंकी कहां छिपे हैं और किन-किन लोगों ने उन्हें और समर्थन दिया है. पहलगाम हमले को लेकर NIA की जांच तेज हो चुकी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टियों ने 3,300 करोड़ से अधिक हुआ खर्च, BJP रही सबसे आगे

-भारत एक्सप्रेस 

Vikas Abrol

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

26 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

30 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

49 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago