Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टियों ने 3,300 करोड़ से अधिक हुआ खर्च, BJP रही सबसे आगे

2024 के लोकसभा और साथ में हुए विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा पैसा खर्च बीजेपी ने किया. पार्टी ने लगभग 1,494 करोड़ खर्च किए, जो कुल चुनावी खर्च का 44.56% है. वहीं इस क्रम में दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी का नाम है. कांग्रेस ने 620 करोड़ खर्च किए. जो कुल खर्च का 18.5% है.

Election Commission

लोकसभा चुनाव 2024 में किस राजनीतिक पार्टी ने कितना चुनावी खर्चा किया, ये आंकड़ा अब सामने आ गया है. चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा में सबसे ज्यादा खर्च करने वाली पार्टी बीजेपी रही.

2024 के लोकसभा और साथ में हुए विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा पैसा खर्च बीजेपी ने किया. पार्टी ने लगभग 1,494 करोड़ खर्च किए, जो कुल चुनावी खर्च का 44.56% है. वहीं इस क्रम में दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी का नाम है. कांग्रेस ने 620 करोड़ खर्च किए. जो कुल खर्च का 18.5% है.

ये जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट में दी गई है. रिपोर्ट में कुल 32 राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों के खर्च का विश्लेषण किया गया. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) एक गैर-सरकारी और गैर-लाभकारी संगठन है जो भारत में चुनावी और राजनीतिक सुधारों पर काम करता है.

चुनाव में 3300 करोड़ से अधिक हुआ खर्च

16 मार्च से 6 जून 2024 के बीच लोकसभा और चार राज्यों आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में हुए चुनाव में कुल 3,352.81 करोड़ रुपए खर्च किए गए. इसमें से केवल राष्ट्रीय दलों का खर्च ₹2,204 करोड़ रहा, जो कुल खर्च का 65.75% है.

चुनाव आयोग को हर दल को खर्च का ब्योरा 90 दिनों के भीतर देना होता है, लेकिन कई पार्टियों ने देरी की. ADR ने यह चिंता जताई कि कई पार्टियों की रिपोर्टें चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं थीं. कुछ पार्टियों ने चुनाव लड़ने के बावजूद शून्य खर्च दिखाया है. 690 वैसी पार्टियां जिनकी कोई पहचान नहीं है, ने लोकसभा चुनाव में हिस्सा लिया था, लेकिन उनकी खर्च की जानकारी रिपोर्ट में शामिल नहीं है.


ये भी पढ़ें: Bihar News: लालू यादव ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा, फिर से अध्यक्ष बनना तय


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital