देश

UP News: वाराणसी में स्किल इंडिया केंद्र से रोजगारपरक कौशल सीखेंगे युवा- केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी दौरे पर आए केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने सोमवार को कहा कि वाराणसी का आकर्षण वैश्विक है और यहां स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (एसआईआईसी) की स्थापना एक महत्वाकांक्षी कदम है जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल सीखने में मदद मिलेगी.

मंत्रालय के मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए यहां आए जयंत चौधरी ने बताया कि वाराणसी में स्थापित एसआईआईसी का मकसद युवाओं को रोजगारपरक कौशल सिखाना है. निश्चित तौर पर इससे आगामी दिनों में उनके लिए रोजगार के नए-नए द्वार खुलेंगे. इससे युवाओं को व्यापक स्तर पर फायदा पहुंचेगा.

उन्होंने कहा कि इस केंद्र में भाषा प्रशिक्षण के साथ-साथ ऐसी ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे युवा वैश्विक स्तर पर नौकरियां हासिल कर सकें. यहां बच्चों, प्रशिक्षकों और प्रवेश कर्मचारियों से मिलकर उन्हें प्रेरित करने का मौका मिला. मंत्रालय के अधिकारियों के साथ भी चर्चा होगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह केंद्र स्कूल के छात्रों को वैश्विक पहचान दिलाने में मदद करेगा.

2047 तक विकसित भारत लक्ष्य के लिए मिलकर करेंगे काम

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वाराणसी में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. उन्होंने इसे केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग का महत्वपूर्ण मंच बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का ‘कॉम्पिटेटिव कोऑपरेटिव’ का नारा संविधान की भावना को दर्शाता है. राज्यों की जिम्मेदारी है कि वे विकास को गति दें. साल 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए केंद्र और राज्य मिलकर काम करेंगे.

उन्होंने कनिष्क विमान विस्फोट की 40वीं बरसी पर हादसे का जिक्र करते हुए देशवासियों के साथ संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा, “इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. लोग अभी भी दुख और पीड़ा में हैं.”

जयंत चौधरी ने वाराणसी को विकास और शिक्षा का केंद्र बताते हुए एसआईआईसी जैसे प्रयासों की सराहना की. साथ ही, उन्होंने क्षेत्रीय सहयोग और संवेदनशीलता के साथ देश को आगे ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई.


ये भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फैसला, नगर पंचायतों को 1 करोड़ तक के कार्य करने की दी स्वायत्तता


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

11 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

16 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

35 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

57 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago