NIA
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन भाकपा (माओवादी) द्वारा विस्फोटकों की खरीद और आपूर्ति से जुड़े एक मामले में दो गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की.
NIA ने अपनी चार्जशीट जगदलपुर स्थित विशेष अदालत में पेश की, जिसमें सुकमा जिले के पटनमपारा निवासी मंतोष मंडल और सेला नागार्जुन उर्फ एस. नागार्जुन को आरोपी बनाया गया है. इन पर विस्फोटक अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम [UA(P) Act] की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
जांच में पाया गया कि ये दोनों आरोपी माओवादी संगठन के समर्थक और ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) हैं. वे संगठन के लिए ऑनलाइन माध्यम से विस्फोटक और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने में सक्रिय रूप से शामिल थे. इनके पास से गैरकानूनी रूप से विस्फोटक पदार्थों का जखीरा बरामद हुआ, जिसे सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र में IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने और सुरक्षा बलों के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए माओवादियों को आपूर्ति किया जाना था.
इस मामले में पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की थी. पुलिस ने 25 सितंबर 2024 को मंतोष मंडल और सेला नागार्जुन को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर तिफिन बम, डेटोनेटर, पोटेशियम नाइट्रेट, एल्युमिनियम मेटल पाउडर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी. इसके अलावा नक्सली साहित्य, पैकेजिंग सामग्री और मोबाइल फोन भी मिले थे, जिनमें संदिग्ध आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री थी.
NIA ने यह मामला 23 दिसंबर 2024 को अपने हाथ में लिया और आगे की जांच शुरू की. एजेंसी अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित संदिग्धों और विस्फोटक आपूर्ति श्रृंखला की तह तक जाने के लिए जांच जारी रखे हुए है.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा मामले पर दी सफाई, अफवाहों को बताया निराधार
-भारत एक्सप्रेस
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…