देश

NIA Raid In Bihar: मुजफ्फरपुर-वैशाली में NIA की छापेमारी: एके-47 मामले में 6 जगहों पर जांच तेज

Bihar NIA Raid: बिहार के मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों में बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छह अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई मई में लोकसभा चुनाव के दौरान वैशाली-मुजफ्फरपुर बॉर्डर पर एके-47 की बरामदगी से संबंधित है. उस समय बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने यह हथियार बरामद किया था.

नागालैंड से जुड़ा हो सकता है मामला

सूत्रों के मुताबिक, बरामद एके-47 की डिलीवरी नागालैंड से जुड़े नेटवर्क के माध्यम से की गई हो सकती है. हालांकि, NIA और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

मुजफ्फरपुर में मुखिया और आर्म्स सप्लायर पर कार्रवाई

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड स्थित मलकौली गांव में मुखिया नंदकुमार राय उर्फ भोला राय के घर पर NIA ने छापेमारी की. इसी तरह मीठनपुरा में आर्म्स सप्लायर बबलू खान और बरियारपुर थाना क्षेत्र में भी छापेमारी जारी रही. मुखिया भोला राय के घर पर जांच के दौरान स्थानीय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पश्चिमी-2) एसी ज्ञानी और फकुली थाना पुलिस भी मौजूद रहे.

वैशाली में तीन जगहों पर कार्रवाई

वैशाली जिले में NIA की टीम ने हाजीपुर के एसडीओ रोड स्थित अधिवक्ता संदीप कुमार सिंह के आवास पर सुबह-सुबह छापा मारा. लगभग आधा दर्जन गाड़ियों में NIA के अधिकारी और कर्मी पहुंचे थे. इस दौरान नगर थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही. हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के बागमाली इलाके में सत्यम कुमार के आवास पर भी छापेमारी की गई. इसके अलावा महुआ क्षेत्र में भी एक अन्य स्थान पर NIA की टीम ने कार्रवाई की.

पांच घंटे तक चली जांच

NIA की टीम ने इन सभी स्थानों पर करीब पांच घंटे तक गहन जांच की. छापेमारी के दौरान घरों को पूरी तरह सील कर दिया गया और किसी को भी अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई. जांच के दौरान दस्तावेजों और अन्य सामग्री की बारीकी से जांच की गई.

एके-47 की बरामदगी से जुड़ा है मामला

बताया जा रहा है कि हाजीपुर के बागमाली इलाके के निवासी सत्यम कुमार को कुछ दिन पहले एके-47 के साथ मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में NIA ने जांच का जिम्मा संभाल रखा है. बुधवार को छापेमारी के दौरान नगर थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था.


ये भी पढ़ें- दिल्ली के किसी भी अस्पताल में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का होगा मुफ्त इलाज: केजरीवाल


NIA ने नहीं दी कोई जानकारी

पांच घंटे की इस छापेमारी के बाद NIA की टीम ने मौके से वापस लौटने से पहले किसी भी जानकारी का खुलासा करने से इंकार कर दिया. मामले की जांच फिलहाल जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

7 minutes ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

1 hour ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

1 hour ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

2 hours ago