लीगल

सीधे अदालत आएं, भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट चिंतित

23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल (Jagjit Singh Dallewal) की सेहत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की है. कोर्ट ने कहा कि आंदोलनकारी किसान अगर कोर्ट द्वारा गठित कमेटी के सामने नहीं जाना चाहते, तो सीधे सुप्रीम कोर्ट आ सकते हैं और जो भी समस्या है सुप्रीम कोर्ट को बता सकते हैं. किसानों के लिए हमेशा अदालत के दरवाजे खुले है.

कोर्ट ने कहा कि डल्लेवाल की जिंदगी बहुत महत्वपूर्ण है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अगर उनको कुछ होता है तो बहुत मुश्किल हो जाएगी. कोर्ट ने कहा कि डल्लेवाल को बचाने के लिए जो भी कदम उठाने हो, मेडिकल हेल्प देना होगा, राज्य सरकार तत्काल कदम उठाए.

मेडिकल टेस्ट करवाने से इनकार किया

कोर्ट ने पंजाब सरकार की ओर से पेश एडवोकेट जनरल से कहा कि पंजाब के डीजीपी और मुख्य सचिव डल्लेवाल का आमरण अनशन खत्म करवाएं. पंजाब सरकार की ओर से पेश एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह ने कहा डल्लेवाल के साथ बातचीत हुई है. उन्होंने अपना मेडिकल टेस्ट करवाने से इनकार कर दिया है. उनके सभी जरूरी अंग सही तरह से काम कर रहे हैं. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि उनसे भावनाएं जुड़ी है.

राज्य सरकार को कुछ करना चाहिए. ढिलाई नहीं बरती जा सकती है. आपको हालात संभालने होंगे. कोर्ट ने यह भी कहा कि डल्लेवाल पब्लिक पर्सनैलिटी है. उनके साथ किसानों के हित जुड़े हुए हैं. वो कहते हैं कि 700 किसानों की जिंदगी उनके जीवन से ज्यादा महत्वपूर्ण है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच मामले में 19 दिसंबर को फिर सुनवाई करेगा.

कमेटी मेरी मौत का इंतजार कर रही

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल MSP कानून की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं. सुनवाई से पहले किसान नेता डल्लेवाल ने सुप्रीम कोर्ट की बनाई मध्यस्थता कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस नवाब सिंह को 2 पेज की चिट्ठी लिखी. इसमें डल्लेवाल ने कहा कि हम सिर्फ केंद्र सरकार से बात करेंगे. कमेटी से मुलाकात के बावजूद वे शंभू या खनौरी बॉर्डर पर नहीं आई. क्या यह कमेटी मेरी मौत का इंतजार कर रही थी.


ये भी पढ़ें: दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, बहन की शादी में होंगे शामिल


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

7 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

16 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

30 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

32 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

34 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

35 minutes ago