मनोरंजन

ये है वो हसीना जिसकी रणबीर कपूर के साथ 1 तस्वीर ने बर्बाद कर दिया करियर! अब बयां किया दर्द

Mahira Khan Viral Photo: सोशल मीडिया के दौर में एक वायरल तस्वीर किसी की जिंदगी को पूरी तरह बदल सकती है. वहीं हम जिस बारे में बात कर रह हैं वो मामला पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) का है, जिनकी एक तस्वीर ने उनके करियर को संकट में डाल दिया था. यह तस्वीर रणबीर कपूर के साथ न्यूयार्क में खींची गई थी, जिसमें माहिरा व्हाइट बैकलेस ड्रेस में सिगरेट पीते हुए नजर आ रही थीं. इस फोटो के वायरल होते ही माहिरा को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया और उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर इसका गहरा असर पड़ा.

माहिरा खान को किया था बैन (Mahira Khan Viral Photo)

माहिरा खान, जो पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री की एक प्रसिद्ध एक्ट्रेस हैं और शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ में नजर आई थीं. वहीं माहिरा खान ने अपनी इस कठिन यात्रा को लेकर हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की. उन्होंने BBC Asian Network से बातचीत में कहा, ‘मैंने तलाक और बच्चे के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी और यह सफर मेरे लिए काफी कठिन था. फिर अचानक वो फोटो सामने आ गई और मुझे बैन कर दिया गया.’

यह भी पढ़ें: ऑस्कर 2025 की दौड़ से बाहर हुई ‘Laapataa Ladies’, अंतिम 15 में हिंदी फिल्म ‘संतोष’ शामिल

एक्ट्रेस हो गई थी डिप्रेशन का शिकार

उन्होंने कहा कि उस समय उनका मानसिक स्वास्थ्य काफी खराब था और वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं. माहिरा ने यह भी कहा कि एक आर्टिकल में लिखा गया था कि पाकिस्तान में किसी अभिनेत्री को अब तक इतनी सफलता नहीं मिली थी, लेकिन इस फोटो के वायरल होने के बाद उनका करियर खत्म हो चुका था. इस आर्टिकल को पढ़कर वह बहुत परेशान हो गईं और अपने बारे में सवाल करने लगीं कि क्या उनका करियर सचमुच खत्म हो गया है.

माहिरा खान ने कठिन समय किया पार (Mahira Khan Viral Photo)

इस घटना के बाद माहिरा को मानसिक और भावनात्मक रूप से कठिन समय का सामना करना पड़ा. वह रोजाना बिस्तर से नहीं उठती थीं और घंटों रोती रहती थीं. ये एक ऐसी स्थिति थी, जिसने उनके आत्मविश्वास को तोड़ दिया और उन्हें महसूस हुआ कि उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी प्रभावित हो रही है. हालांकि, आज माहिरा खान ने इस कठिन समय को पार कर लिया है और अपनी स्थिति के बारे में खुलकर बात की है.

Uma Sharma

Recent Posts

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

41 minutes ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

56 minutes ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

1 hour ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

1 hour ago