देश

एनआईए की बड़ी कार्रवाई, JDU की पूर्व MLC के घर मारा छापा, नक्सलियों को कारतूस सप्लाई करने का आरोप

बिहार के गया में जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के आवास पर एनआईए की टीम ने छापा मारा है. गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र के एपी कॉलोनी स्थित मनोरमा देवी के आवास पर रेड जारी है. मिली जानकारी के मुताबिक छापेमारी सुबह 4 बजे हुई और अभी भी घर में मौजूद लोगों से पूछताछ जारी है. इस दौरान एनआईए को कई अहम दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आ रही है.

NIA ने मारा छापा

मनोरमा देवी के घर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और घर के अंदर किसी को जाने की इजाजत नहीं है. जिला पुलिस के सहयोग से एनआईए ने मनोरमा देवी के आवास पर छापेमारी की घटना को अंजाम दिया है.

नक्सलियों से संबंध होने के मिले सुराग

मनोरमा देवी के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई नक्सली गतिविधियों से तार जुड़े होने के सुराग मिलने के बाद की गई है. इस मामले में पुलिस ने 7 अगस्त 2023 को केस दर्ज किया था. जिसके बाद इस केस को एनआईए ने अपने पास ले लिया था. सितंबर 2023 में फिर से इस मामले में केस दर्ज किया गया था.

कारतूस सप्लाई का आरोप

मनोरमा देवी के पति बिंदेश्वरी यादव जिला पार्षद अध्यक्ष रहे हैं. उनका निधन हो चुका है. उनके खिलाफ नक्सल गतिविधियों में लिप्त होने का केस दर्ज किया गया था. नक्सलियों को कारतूस सप्लाई करने के आरोप में बिंदेश्वरी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए देशद्रोह का केस दर्ज किया था. जांच पड़ताल के दौरान उनकी गाड़ी से कारतूस बरामद किया गया था.

यह भी पढ़ें- “भस्मासुर जैसी है दो लड़कों की जोड़ी”, CM योगी का राहुल-अखिलेश पर करारा हमला, बोले- सपा के अंदर औरंगजेब की आत्मा

वहीं मनोरमा देवी का बड़ा बेटा रॉकी यादव चर्चित रोडरेज गोली कांड का मुख्य आरोपी रहा है. हालांकि, हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में उसे बरी कर दिया था. आपको बता दें कि, केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने बिहार के पांच ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई को अंजाम दे रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

RBI का बड़ा झटका! अक्टूबर-दिसंबर में महंगी होगी EMI? होम लोन वालों की बढ़ेगी टेंशन

RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…

13 seconds ago

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, महिला 4×400 रिले में गोल्ड, एथलेटिक्स में खुला खाता

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…

17 minutes ago

‘राष्ट्रहित के सामने राजा का कोई मूल्य नहीं’, जानिए पंडित दीनदयाल की पुस्तकों पर क्यों छिड़ी शैक्षणिक बदलाव की चर्चा

इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की परिचर्चा में साहित्यकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तकों 'जगद्गुरु श्रीशंकराचार्य'…

17 minutes ago

जब बच्चे कहानी पढ़ने से पहले खो जाते थे तस्वीरों में… याद आए ‘चंदामामा’ के मशहूर आर्टिस्ट के.सी. शिवाशंकर

आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…

25 minutes ago

डिप्रेशन में देश के युवा! उच्च शिक्षा संस्थानों के 15% छात्र अत्यधिक तनाव में, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…

33 minutes ago

संस्कार भारती के ‘कला संकुल’ में कथक पर विशेष कला संगोष्ठी: गौरी दिवाकर ने साझा किए कला-यात्रा के अनुभव

संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई.…

35 minutes ago