देश

‘पति को दिया नींबू पानी…फिर कुछ ही देर बाद वो आग में जलते हुए दिखी’, निक्की की बहन ने महिला आयोग को सुनाया कंपकंपाने वाला सच

Nikki Murder Case: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में हुआ निक्की भाटी हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. महज़ 26 साल की उम्र में निक्की की ज़िंदगी उस वक्त खत्म कर दी गई, जब उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे ज़िंदा जला दिया. यह दर्दनाक वारदात 21 अगस्त 2025 को ग्रेटर नोएडा के रूपवास गांव में हुई थी.

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त निक्की का 6 साल का बेटा और उसकी बहन कंचन घर में मौजूद थे. कंचन का आरोप है कि निक्की के पति विपिन भाटी ने ही उसे आग लगाई. इस घटना से जुड़े कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसने सामज के लोगों को और भी भड़का दिया है.

अब इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने खुद संज्ञान लिया है. आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला बुधवार को निक्की के पैतृक गांव रूपवास पहुंचीं और परिवार से मुलाकात की. उन्होंने निक्की की मां और बहन से बातचीत की और पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि इस केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सज़ा मिल सके.

‘दिया नींबू पानी…फिर आग में जलते हुए दिखी’

मीडिया से बातचीत में मीनाक्षी भराला ने कहा, ‘जवानी में इस तरह किसी बेटी की जान जाना बेहद दुखद है. पहले भी निक्की के साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं. यह बहुत गंभीर मामला है और हम सुनिश्चित करेंगे कि निक्की को न्याय मिले.’

निक्की की बहन कंचन ने आयोग की सदस्य को उस दिन की पूरी घटना बताई. उनके अनुसार, घटना से कुछ देर पहले निक्की ने बहन कंचन को तबीयत खराब होने पर नींबू पानी दिया था, फिर बेटे का होमवर्क कराया और ऊपर जाकर कपड़े प्रेस करने लगी. अचानक वह आग की लपटों में घिरी नीचे आई. कंचन का दावा है कि आग उसी के पति विपिन ने लगाई थी. आयोग की सदस्य से बातचीत के दौरान कंचन बेहोश हो गईं, वहीं निक्की की मां भी बार-बार रोते-रोते होश खो बैठीं. गांव का माहौल मातम और आक्रोश से भरा हुआ है.

रील बनाकर नाम कमाना चाहती थी निक्की

मीनाक्षी भराला ने निक्की के सपनों का ज़िक्र करते हुए कहा, ‘वो लड़की अपने शौक पूरे करना चाहती थी. रील बनाकर पहचान बनाना चाहती थी. उसके सपनों को इस तरह बेरहमी से खत्म कर दिया गया. समाज, आयोग और पूरा देश आज निक्की के लिए आंसू बहा रहा है. ऐसी घटनाएं अब और नहीं होनी चाहिए.’

उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में दहेज हत्या के मामले लगातार सामने आते रहे हैं. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर साल हज़ारों महिलाएं दहेज उत्पीड़न और हिंसा की शिकार होती हैं. निक्की का मामला भी इसी कड़ी की एक और दर्दनाक कहानी बन गया है.

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है. महिला आयोग ने साफ कर दिया है कि इस मामले को नजीर बनाया जाएगा, ताकि किसी और निक्की को ऐसी क्रूरता का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें: निक्की की भाभी ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा, बताया- किसने लगाई थी निक्की को आग, विपिन को लेकर खोले कई राज

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago