भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भारत वापस लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं. भारत सरकार ने लंदन की सरकार और कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि अगर नीरव मोदी को भारत को प्रत्यर्पित किया जाता है, तो यहां उसके साथ कानून के मुताबिक ही व्यवहार होगा. सरकार ने साफ किया है कि नीरव से कोई एजेंसी पूछताछ नहीं करेगी और न ही उसे दोबारा हिरासत में लिया जाएगा. उसे सिर्फ कोर्ट ट्रायल का सामना करना होगा.
भारत की पांच बड़ी एजेंसियों CBI, ED, SFIO, कस्टम्स और इनकम टैक्स विभाग ने मिलकर एक लेटर ऑफ अश्योरेंस यानी लिखित गारंटी दी है. इसमें कहा गया है कि नीरव मोदी पर सिर्फ वही केस चलेंगे जो पहले से दर्ज हैं और कोई नया मामला नहीं जोड़ा जाएगा.
नीरव मोदी ने लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में अपील की थी कि भारत में उसे कई एजेंसियां मिलकर पूछताछ करेंगी और जेल में टॉर्चर किया जाएगा. इस पर भारत ने जवाब दिया कि उसे मुंबई की ऑर्थर रोड जेल की बैरक नंबर-12 में रखा जाएगा, जो हाई-प्रोफाइल कैदियों के लिए बनी है. इस बैरक में यूरोपियन मानकों के अनुसार सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं और उसे सामान्य कैदियों से अलग रखा जाएगा.
अधिकारियों को उम्मीद है कि भारत के इस आश्वासन के बाद नीरव मोदी की अपील खारिज हो जाएगी. इस मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होनी है और संभावना जताई जा रही है कि उसी दिन कोर्ट नीरव की दलील को खारिज कर देगा.
इसे भी पढ़ें-सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को दी खुली चेतावनी, कहा- अब संयम नहीं दोहराया जाएगा
बता दें कि नीरव मोदी पर करीब 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोप है. साल 2018 में वह देश छोड़कर भाग गया था. तब से भारत सरकार लगातार उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है. ईडी और CBI ने अब तक उसकी हजारों करोड़ की संपत्तियां जब्त कर ली हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…