मनोरंजन

Soha Ali Khan birthday: शाही परिवार में परवरिश, एक्टिंग के लिए छोड़ी नौकरी, भाई के सपोर्ट से बनीं बॉलीवुड स्टार, हिट फिल्मों के लिए तरसती रहीं

Soha Ali Khan Birthday: सोहा अली खान आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. शाही परिवार में जन्मी सोहा को फैंस और बॉलीवुड के कई सितारों ने जन्मदिन की बधाई दी है. सोहा ने अपनी पढ़ाई ऑक्सफोर्ड से पूरी की और बैंक में अच्छी नौकरी भी की थी. लेकिन उनके एक्टिंग के प्रति पैशन ने उन्हें फिल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए बैंक की नौकरी छोड़ने पर मजबूर कर दिया. ऐसे में चलिए आज हम आपको सोहा के जन्मदिन के खास मौके पर उनसे जुड़े कुछ किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं.

एक्टिंग में पहचान के लिए किया संघर्ष

सोहा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में फिल्म ‘इति श्रीकांता’ से की थी. हालांकि उन्हें असली पहचान फिल्म ‘दिल मांगे मोर’ से मिली. इसके बाद उन्होंने ‘प्यार में ट्विस्ट’, ‘शादी नंबर-1’, ‘रंग दे बसंती’ जैसी फिल्मों में काम किया. ‘रंग दे बसंती’ में सोनिया का किरदार उनके अभिनय को खूब सराहा गया. सोहा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जैसे ‘आहिस्ता-आहिस्ता’, ’99’, ‘साउंडट्रैक’, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उन्हें कभी ज्यादा सफलता नहीं मिली.

भाई के सपोर्ट से बनीं बॉलीवुड स्टार

सोहा का पूरा परिवार फिल्मी दुनिया से जुड़ा है. उनके भाई सैफ अली खान ने हमेशा उनकी एक्टिंग जर्नी में मदद की. उनकी भाभी करीना कपूर और भतीजी सारा अली खान भी बॉलीवुड की हीरोइन हैं. भतीजे इब्राहिम अली खान ने भी फिल्मों में काम किया है.

ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna और Vijay Devarakonda ने कर ली सगाई? फैंस में खुशी की लहर, शादी की तारीख भी हुई रिवील

सोहा अली खान की आने वाली फिल्में

सोहा हाल ही में फिल्म ‘छोरी-2’ में नजर आई थीं. वहीं, IMDb के मुताबिक वह ‘ब्रिज’ नामक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, जो जल्द ही रिलीज होगा. सोहा के पति कुणाल खेमू भी बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago