देश

साल के आखिरी दिन बिहार में सियासी भूचाल! जेडीयू का बड़ा संकेत, क्या है नीतीश की विरासत का राज?

Bihar Politics News: साल 2025 की विदाई और नए साल के आगाज के बीच बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की सुगबुगाहट तेज हो गई है. 31 दिसंबर को राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. इस पोस्टर के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे, निशांत कुमार (Nishant Kumar Poster) को सक्रिय राजनीति में लाने और पार्टी की कमान सौंपने की पुरजोर मांग की गई है.

यह पोस्टर महज कार्यकर्ताओं का उत्साह नहीं, बल्कि पार्टी की बदलती रणनीति का हिस्सा लगता है. पोस्टर सामने आते ही जेडीयू के शीर्ष नेताओं और मंत्रियों ने भी सुर में सुर मिलाना शुरू कर दिया है. नेताओं का कहना है कि निशांत कुमार (Nishant Kumar In Politics) शिक्षित और सुलझे हुए युवा हैं, और बिहार को अब उनकी जरूरत है.

पोस्टर में क्या लिखा है? (Nishant Kumar JDU Poster)

जदयू छात्र विंग के उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल द्वारा लगवाए गए इस पोस्टर में नीतीश कुमार और निशांत कुमार की तस्वीरें प्रमुखता से लगाई गई हैं. पोस्टर पर लिखा नारा सबका ध्यान खींच रहा है. ‘चाचा जी के हाथों में सुरक्षित अपना बिहार, अब पार्टी के अगले जनरेशन का भविष्य हमारे भाई निशांत कुमार.’ साथ ही नए साल और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दी गई हैं. कृष्णा पटेल का कहना है कि यह केवल पोस्टर नहीं, बल्कि हर कार्यकर्ता की दिली ख्वाहिश है.

नेताओं ने की ‘एंट्री’ की वकालत (JDU leaders on Nishant Kumar)

पोस्टर लगने के बाद जेडीयू के बड़े नेताओं ने खुलकर निशांत कुमार का समर्थन किया है. राजीव रंजन प्रसाद (राष्ट्रीय प्रवक्ता) नो कहा कि बिहार के युवाओं को निशांत कुमार से उम्मीद है. वे शिक्षित और सुलझे हुए हैं. उनके आने से राजनीति को नई दिशा मिलेगी. हम सभी चाहते हैं कि वे जल्द आएं, लेकिन फैसला उन्हें ही लेना है.

ये भी पढ़ें: नए साल का तोहफा: RailOne एप से जनरल टिकट पर मिलेगा 3% डिस्काउंट, R-वॉलेट से 6% तक फायदा

वहीं एक अन्य नेता नीरज कुमार ने तर्क दिया कि निशांत की मांग इसलिए नहीं है कि वे सीएम के बेटे हैं, बल्कि इसलिए है क्योंकि वे सादगी और व्यवहार कुशलता की मिसाल हैं. उनके आने से पार्टी का ग्राफ ऊपर जाएगा. बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने भी कहा कि जनता चाहती है कि निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाएं.

भूख हड़ताल से पोस्टर तक (Nishant Kumar In Bihar Politics)

निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग नई नहीं है, लेकिन अब इसने जोर पकड़ लिया है. इससे पहले कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल भी की थी. यह मुद्दा लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अंतिम निर्णय निशांत कुमार और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का ही होगा. कुल मिलाकर, साल के आखिरी दिन जेडीयू कार्यालय के बाहर लगा यह पोस्टर भविष्य की राजनीति का ‘ट्रेलर’ दिखाई दे रहा है. संकेत मिलता है कि 2026 में बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की औपचारिक एंट्री हो सकती है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

36 minutes ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

46 minutes ago

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

1 hour ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

2 hours ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

2 hours ago