देश

अपने ही जाल में फंस गई निशु आजाद, हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का लगा आरोप, दर्ज हुई शिकायत

Nishu Azad: वकील अमिता सचदेवा ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशु आजाद और उसके पिता/अभिभावक के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निशु आजाद ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट साझा कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है.

शिकायतकर्ता अमिता सचदेवा का कहना है कि उन्होंने कानूनी कार्रवाई से पहले निशु आजाद और उसके पिता को विवादित पोस्ट हटाने का अवसर दिया था. उनका दावा है कि निशु नाबालिग है, इसलिए पहले उसे और उसके अभिभावक को पोस्ट हटाने के लिए कहा गया, लेकिन दोनों ने कथित तौर पर ऐसा नहीं किया और आपत्तिजनक सामग्री अब भी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है.

मां दुर्गा से भगवान शिव तक पर टिप्पणी का आरोप

शिकायत में भगवान शिव, भगवान श्रीकृष्ण, मां सरस्वती और मां दुर्गा से जुड़े पोस्ट का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि इन पोस्ट के जरिए हिंदू आस्था और देवी-देवताओं का अपमान किया गया है. शिकायतकर्ता ने दिल्ली पुलिस से निशु आजाद और उसके पिता/गार्जियन के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

अमिता सचदेवा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी धर्म या धार्मिक मान्यता से असहमति रखने का अधिकार है, लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी धर्म के देवी-देवताओं और आस्था का अपमान करने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

स्वतंत्र भारद्वाज को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

इससे पहले निशु आजाद से जुड़े मामले में खुद को इन्फ्लुएंसर बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था. भारद्वाज ने दावा किया था कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान उसने निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट की थी.

ये भी पढ़ें- हापुड़ के बदनौली खूनी संघर्ष के बाद इंस्पेक्टर और सीओ सिटी हटाए गए, चौकी इंचार्ज-सिपाही सस्पेंड

इस मामले को लेकर जंतर-मंतर और पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन भी हुए थे. प्रदर्शनकारियों ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई की मांग की थी. बाद में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी आरोपी पर उनका नाम गलत तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और निष्पक्ष जांच की मांग की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

17 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

43 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

52 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

1 hour ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

1 hour ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

2 hours ago