Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हापुड़ के बदनौली खूनी संघर्ष के बाद इंस्पेक्टर और सीओ सिटी हटाए गए, चौकी इंचार्ज-सिपाही सस्पेंड

Hapur Badnauli Clash: हापुड़ के बदनौली में बाइक टकराने के विवाद के बाद हुए खूनी संघर्ष मामले में पुलिस महकमे पर बड़ी कार्रवाई हुई है. पुलिस की कार्यशैली और लापरवाही पर सवाल उठने के बाद इंस्पेक्टर मनीश चौहान को हटा दिया गया, जबकि सीओ सिटी अनिता चौहान को सर्किल से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है.

hapur-badnauli-clash-inspector-co-city-removed-police-personnel-suspended

हापुड़ के बदनौली खूनी संघर्ष के बाद इंस्पेक्टर और सीओ सिटी हटाए गए (इमेज- Bharat Express)

इसके साथ ही नगोला चौकी इंचार्ज SI जगतपाल और सिपाही मोनू मलिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. DIG कलानिधि की सख्ती के बाद हापुड़ पुलिस में यह बड़ा फेरबदल सामने आया है.

दीपक चतुर्वेदी बने नए सीओ सिटी

हापुड़ में सीओ क्राइम की जिम्मेदारी संभाल रहे दीपक चतुर्वेदी को नया सीओ सिटी बनाया गया है. वहीं इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को शहर कोतवाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

hapur-badnauli-clash-inspector-co-city-removed-police-personnel-suspended
हापुड़ के बदनौली खूनी संघर्ष के बाद इंस्पेक्टर और सीओ सिटी हटाए गए (इमेज- Bharat Express)

बदनौली में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए DIG मेरठ और ADG ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसके बाद से ही लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही थी.

तीन दिन में आएगी जांच रिपोर्ट

ADG के आदेश पर पूरे प्रकरण की जांच मेरठ के SPRA अभिजीत कुमार कर रहे हैं. जांच अधिकारी को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट अफसरों को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. रिपोर्ट में पुलिस की भूमिका और लापरवाही की भी पड़ताल की जा रही है.

ये भी पढ़ें- 25 पाकिस्तानी सैनिक ढेर! असीम मुनीर के उड़े होश, अब क्या BLA का प्लान?

पांच आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश तेज

वहीं एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बदनौली खूनी संघर्ष मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का दावा किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Kanya Sumangla Mission Shakti Digital