केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी. (फोटो फाइल )
केंद्र की मोदी सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. नितिन गडकरी महाराष्ट्र के वाशिम में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी तरफ से कोई भी बैनर-पोस्टर नहीं लगाया जाएगा. इसके अलावा चुनाव के दौरान न तो किसी को चाय पिलाई जाएगी, भले ही उनको वोट मिलें या फिर न मिलें. जिन्हें वोट देना है दें न देना हो न दें, लेकिन न तो रिश्वत लूंगा…न रिश्वत लेने दूंगा.
वाशिम में नितिन गडकरी 3 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान नितिन गडकरी ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि इस बार चुनाव बिना बैनर-पोस्टर के लड़ेंगे. किसी को भी चाय ऑफर नहीं करेंगे. जिसे वोट देना होगा देगा न देना होगा नहीं देगा, लेकिन रिश्वत नहीं लेने दूंगा.
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इससे पहले दिल्ली में गुरुवार को कहा था कि सरकार इस साल के आखिर तक सभी राष्ट्रीय हाईवे को गड्ढा-मुक्त करने की नीति पर चल रही है. देश के किसी भी हाईवे पर गड्ढा नहीं होगा. इसके लिए कंपनियों को निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं. नितिन गडकरी ने कहा कि सड़कों का निर्माण बीओटी के जरिए कराने पर जोर दिया जा रहा है.
बता दें कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपनी साफगोई के लिए जाने जाते हैं. अक्सर कहते हुए दिखाई देते हैं कि उन्हें रिश्वत लेने और देने वालों से सख्त नफरत है. जाहिर है कि जब से उन्हें सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है. देशभर में तेजी के साथ हाईवे का निर्माण कराया गया है. जिसमें कई रिकॉर्ड भी बने हैं. सबसे तेज सड़क निर्माण करने का रिकॉर्ड भी इनके ही कार्यकाल में दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें- MP Election: यशोधरा राजे का चुनाव लड़ने से इनकार, क्या ज्योतिरादित्य को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में बीजेपी!
नितिन गडकरी के बारे में कहा जाता है कि वो ऐसे नेता हैं जो बिना किसी दबाव के काम करते हैं. संघ की पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले नितिन गडकरी मोदी सरकार में दोनों कार्यकाल में शानदार काम के लिए हमेशा चर्चा में रहे हैं. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी दल अभी से तैयारियों में जुट गए हैं. एकतरफ विपक्ष INDIA गठबंधन के जरिए मोदी के विजयी अभियान को रोकने की तैयारी कर रहा है. दूसरी तरफ बीजेपी अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के…
विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…
Yogi Adityanath AI video: अखिलेश यादव के कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ का AI डांस…
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…