Morning Habits: आज के समय में हर कोई फिट और हेल्दी रहना चाहता है.हम सुबह की शुरुआत जिस प्रकार भी करते हैं उसका असर हमारे पूरे दिन पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि सुबह की शुरुआत की एनर्जी और खुशी के साथ की जाए। लेकिन कुछ लोग सुबह उठकर थकान चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं , जिसके कारण उनका पूरा दिन तनाव में जाता है. इससे आपके काम और हेल्थ पर भी असर होता है.
अगर हम अपने सुबह की शुरुआत में कुछ आदतों को जोड़ें तो इससे हमारा पूरा दिन अच्छा और पॉजिटिव हो सकता है. अब सवाल यह है कि यह चीजें कौन सी हैं? आज हम आपको बताएंगे कि आप सुबह की शुरुआत में किन-किन आदतों को जोड़ सकते हैं, जिससे आपका दिन खुश और एनर्जी महसूस कर सकते है.
सुबह उठकर व्यक्ति तरोताजा महसूस करता है लेकिन वो ताजगी ज्यादा देर नहीं चलती। काम के प्रेशर के कारण व्यक्ति खुद को जल्दी तनाव ग्रस्त महसूस करता है। ऐसे में आप अपनी दिनचर्या की शुरुआत योग और व्यायाम से करें। योग और व्यायाम के माध्यम से आप न केवल अपने शरीर को एक्टिव रख पाएंगे। बल्कि अगर आप तनाव चिंता आदि से ग्रस्त हैं तो इन सभी समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाएगा। व्यक्ति अपने तनाव को दूर करने के लिए योग और व्यायाम को जरूर करें।
सुबह उठते ही एक या दो गिलास पानी पीना सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही यह आपके पूरे शरीर में उर्जा का संचार करता है। सुबह उठते ही हमें हमारे होंठ सूखे महसूस होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रात और सुबह के बीच 7 से 8 घंटे का गैप होता है और इस बीच हम पानी नहीं पीते, जिसके कारण हमें हमारे होंठ कुछ सूखे महसूस होते हैं। इसीलिए सुबह पानी पीने से न केवल होठों पर तरावट आती है बल्कि सुबह पानी पीने से व्यक्ति का पूरा दिन तरोताजा और एक्टिव रहता है।
एक अच्छी और हेल्दी डाइट लें
पूरे दिन की एक सूची तैयार करें और इस सूची में उन कामों को लिखें जो आप दिन भर में पूरा करने वाले हैं। साथ ही दिन भर उन कामों को करने के बाद उस सूची पर राइट का निशान लगाएं। ऐसा करने से न केवल आपका समय बचेगा बल्कि आपके दिमाग में भी वह सूची फिक्स हो जाएगी, जिसके आधार पर आप खुद को कमांड दे पाएंगे। इसका एक फायदा यह भी है कि व्यक्ति अपने किसी भी काम को नहीं भूलेगा।
हमारे शरीर के लिए विटामिन डी महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है। अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो शरीर में कई समस्याएं जगह ले लेती हैं। ऐसे में सुबह उठकर योग और व्यायाम के बाद जब आप स्नान आदि करके आए तो थोड़ी देर धूप में खड़े हो जाएं। ऐसा करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिलेगा। ध्यान रखें कि जब आप सुबह की धूप ले रहे हों तो उस दौरान शरीर पर ज्यादा कपड़े ना हो। इससे आपका शरीर ज्यादा मात्रा में विटामिन डी को ग्रहण कर पाएंगे। विटामिन डी शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है ऐसे में आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे।
आजकल लोग वर्क फ्रॉम होम काम कर रहे हैं, जिसके कारण वे सुबह से लेकर शाम तक लैपटॉप के आगे एक ही जगह पर बैठे रहते हैं। ऐसे में वे न केवल गर्दन, हाथ, पैर आदि में दर्द शुरू महसूस करते हैं बल्कि ये उनकी आंखों के लिए भी नुकसान हैं. सुबह उठकर भरी घास पर चला जाए तो यह न केवल तनाव को दूर करता है बल्कि आंखों की कई समस्याओं से राहत पहुंचा सकता है। ऐसे में आप सुबह उठकर बिना चप्पल पहनें ओस युक्त घास पर चलें। ऐसा करने से आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे और आपकी आंखें भी सुरक्षित रहेंगी।
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के…
विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…
Yogi Adityanath AI video: अखिलेश यादव के कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ का AI डांस…
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…