Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MP Election: यशोधरा राजे का चुनाव लड़ने से इनकार, ज्योतिरादित्य को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में बीजेपी!

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही वक्त बचा हुआ है. ऐसे में सभी सियासी दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगे हैं. इसी बीच शिवराज सरकार में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है.

यशोधरा राजे का चुनाव लड़ने से इनकार

यशोधरा राजे का चुनाव लड़ने से इनकार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही वक्त बचा हुआ है. ऐसे में सभी सियासी दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगे हैं. इसी बीच शिवराज सरकार में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. यशोधरा राजे सिंधिया ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है, लेकिन इसके पीछे कई वजह बताई जा रही हैं. माना जा रहा है कि इस बार बीजेपी यशोधरा राजे सिंधिया का टिकट काटकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है. बीजेपी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि अब यशोधरा राजे चुनाव नहीं लड़ेंगी.

चुनाव न लड़ने का किया ऐलान

प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंदिया ने ऐलान किया है कि इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. इसके लिए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से मिलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने बताया है कि बार-बार कोरोना होने की वजह से उनकी तबियत ठीक नहीं है. सेहत में सुधार नहीं है. इसलिए चुनाव में भागदौड़ नहीं कर सकती हैं. खराब तबियत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सेहत सही नहीं होने के चलते उन्हें आराम की जरूरत है. इसलिए एक साल आराम करना चाहती हैं. यशोधरा राजे शिवपुरी से चार बार विधायक और ग्वालियर से दो बार सांसद रह चुकी हैं.

यशोधरा का टिकट काटकर ज्योतिरादित्य को लड़ाने की तैयारी

यशोधरा राजे ने भले ही सेहत की बात कहकर चुनाव न लड़ने का फैसला लिया हो, लेकिन इसके पीछे कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. कहा जा रहा है कि बीजेपी बुआ का टिकट काटकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है. शिवपुरी विधानसभा सीट गुना संसदीय क्षेत्र में आता है. ये अलग बात है कि 2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया इस सीट से चुनाव हार गए थे. जिसके बाद उन्हें राज्यसभा के जरिए संसद भेजा गया था.

तीन केंद्रीय मंत्री समेत चार सांसद चुनावी मैदान में

ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव लड़ने की खबरों को इसलिए भी बल मिल रहा है क्योंकि बीजेपी अब तक तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत चार सांसदों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार चुकी है. जिसमें नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital