देश

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के सहयोगी सीजेपी नेता देश में बहुत ही खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. नितिन नवीन ने यह भी आरोप लगाए कि विपक्ष के लोग राजनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर यह कर रहे हैं.

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मीडिया से बात करते कहा,

आज देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है. देश की 140 करोड़ जनता, जो सुख-शांति के साथ भारत के विकास में सहयोग कर रही है, उसे अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है.

‘ये अराजकतावादी समूह हैं’

नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि ये दो अराजकतावादी समूह हैं, जिनमें एक ‘इंडी गठबंधन’ के नेता राहुल गांधी और दूसरे गुट का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी सीजेपी कर रही है. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं इन दोनों गुटों को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि भारत की जनता पूरी तरह से आपके इन उद्देश्यों को देख रही है. आज जो आपकी अराजकता की प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन इस देश में अधिक अस्थिरता पैदा कर सकता है, आपके ये मंसूबे हम पूरे नहीं होंगे.

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इन्हें जनता ने पूरी तरह नकार दिया है, चाहे वह राहुल गांधी का ‘इंडी’ गठबंधन हो, चाहे अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी हो. जनता ने जब इन्हें नकार दिया और लोकतंत्र ने इन्हें सजा दी, तो उस सजा को पचाने और उससे सीखने के बजाय इन्होंने देश को अस्थिर करने का मंसूबा बना लिया. उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि यह प्रयास इनके राजनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर हो रहा है. देश पूरी तरह से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और लगातार वैश्विक संकटों के बावजूद आज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है.

विदेशी ताकतों के इशारे पर हो रहा काम

विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह बात आप सबको चुभ रही है. आप भारत के विकास, भारत की तरक्की और भारत की उन्नति को पचा नहीं पा रहे हैं. जिस प्रकार से आज भारत एक आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है, वह आपसे देखा नहीं जा रहा है और जिस प्रकार से विदेशी ताकतों के इशारे पर आप इसे अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि भारत के लोकतंत्र में इतनी ताकत है, जितने भी हमारे देशभक्त और राष्ट्रभक्त हैं, वे सब मिलकर आपकी इन ताकतों और आपके मंसूबों पर पानी फेर देंगे.

उन्होंने कहा कि देश में पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमने देश को भय के वातावरण से बाहर निकाला और आतंकवाद को जड़ों से खत्म करने का प्रयास किया. नक्सलवाद से इस देश को मुक्त करने का प्रयास किया गया. लेकिन अभी भी अर्बन नक्सल मानसिकता के कुछ लोग इस देश को अस्थिर करने में लगे हैं. राहुल गांधी के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे. जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और ‘इंडी’ गठबंधन के लोग कर रहे हैं, तथाकथित युवा नेतृत्व जो कह रहा है, भारत का युवा उसे देख रहा है.

भारतीय संस्कृति और लोकतंत्र से जुड़ा है भारतीय युवा

नितिन नवीन ने कहा कि भारत का युवा भारतीय संस्कृति और लोकतंत्र से जुड़ा है, भारतीय संविधान के प्रति उसकी प्रतिबद्धता है, और यही कारण है कि आपके इस तरह के शब्दों और भाषा को भारत की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी. आप इस देश के संवैधानिक ढांचों और लोकतंत्र को जिस प्रकार से चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं, देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों के प्रति जिस प्रकार की अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उसे देश की 140 करोड़ जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी और इसकी सजा आपको अवश्य मिलेगी.

बिकाऊ राजनीति कर रहा विपक्ष

विपक्ष के नेताओं को चेतावनी देते हुए नितिन नवीन ने कहा कि जिन विदेशी ताकतों के बल पर आप अपनी बिकाऊ राजनीति कर रहे हैं और उनके गठजोड़ से भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, आपके वे नापाक इरादे कभी पूरे नहीं होंगे. झूठ के सहारे संविधान के नाम पर लोकतंत्र को चुनौती देना, जनादेश का अपमान करना है.

ये भी पढ़ें- पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने जिसे जनादेश दिया है और जिस पर विश्वास जताया है, वही देश का नेतृत्व कर रहा है. लगातार राज्यों में आपकी हो रही हार और हताशा यह दर्शाती है कि आप इस देश को शांति के साथ आगे नहीं बढ़ने देना चाहते. लेकिन आज मैं आपको चेतावनी देता हूं कि भारतीय जनता पार्टी और देश की राष्ट्रभक्त जनता आपको इसका करारा जवाब देगी. आज जिस प्रकार से तनाव की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है, भारत सरकार इससे सख्ती से निपटेगी, साथ ही भाजपा का कार्यकर्ता भी जनता के बीच रहकर आपके इन मंसूबों को रोकेगा. देश के बाहर या भीतर सक्रिय ऐसी सभी ताकतों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

1 minute ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

14 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

14 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

50 minutes ago

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

1 hour ago