Bharat Express DD Free Dish

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है. दूर से ही वर्दी दिख जाए तो लोग रास्ता बदल लेते हैं. लेकिन हरियाणा के कबूलपुर गांव में कहानी थोड़ी उल्टी हो गई. यहां पुलिस गांव वालों को डिटेन करने पहुंची थी, मगर ग्रामीणों ने ही पुलिस पर ‘धारा 333’ लगा दी और डिटेन कर लिया.

haryana-kabulpur-viral-video-villagers-detain-police-jantar-mantar-cjp-protest

पुलिस आई डिटेन करने...गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है. दूर से ही वर्दी दिख जाए तो लोग रास्ता बदल लेते हैं. लेकिन हरियाणा के कबूलपुर गांव में कहानी थोड़ी उल्टी हो गई. यहां पुलिस गांव वालों को डिटेन करने पहुंची थी, मगर ग्रामीणों ने ही पुलिस पर ‘धारा 333’ लगा दी और डिटेन कर लिया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

दरअसल दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) SIR के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रही है. हालांकि प्रशासन ने सीजेपी को प्रदर्शन करने के लिए अनुमति नहीं दी है. पुलिस ने सीजेपी के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है. इसी संबंध में हरियाणा के कबूलपुर गांव में पुलिस एक व्यक्ति को डिटेन करने पहुंची थी, लेकिन गांव वालों ने उन्हें ही डिटेन कर लिया.

क्या पुलिस के पास कोई नोटिस है?

वायरल वीडियो में एक शख्स पुलिस से सवाल करता नजर आता है कि आखिर वह किस आधार पर कार्रवाई करने पहुंची है? क्या पुलिस के पास कोई नोटिस है? वह प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछता है कि आखिर यह सब क्या चल रहा है?

शख्स का दावा है कि चुनाव आयोग के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस सुबह-सुबह उसके घर पहुंच गई. वह कहता है कि यह प्रदर्शन किसी राजनीतिक पार्टी या सरकार के विरोध में नहीं, बल्कि चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र संस्था पर लगे कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों के खिलाफ है. इसी मुद्दे को लेकर लोग विरोध दर्ज कराने दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं.

पुलिस बोली- कोई मस्ती नहीं, पुलिस है!

वीडियो में शख्स पूछता है कि आखिर किस आधार पर धारा 166 लगाई जा रही है? पुलिस की ओर से जवाब आता है कि कोई मस्ती नहीं हो रही. इस पर शख्स कहता है कि पुलिस पहुंची थी ग्रामीणों को डिटेन करने, लेकिन मामला ही पलट गया. पुलिस ग्रामीणों पर धारा 166 लगाने आई थी, मगर गांव वालों ने पुलिस पर ही ‘धारा 333’ लगा दी और उसे डिटेन कर लिया.

ये भी पढ़ें- ‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा..’, UN में भारतीय नारी शक्ति की दो टूक, PAK की कैसे लगाई लताड़?

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे इस वीडियो में लोग खूब फनी कमेंट कर रहे हैं. कोई इसे नहले पर दहला बता रहा है. तो कोई पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read