देश

Lok Sabha Election-2024: इस काम के लिए नीतीश ने पीएम मोदी को कहा ‘धन्यवाद’, अटकलें तेज

Lok Sabha Election-2024: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक पोस्ट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया है. मंगलवार की रात में नीतीश के द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर ये पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की है और केंद्र सरकार के इस फैसले को अच्छा बताया है. इसी के साथ ही इस पोस्ट को एडिट कर पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया, क्योंकि जो पोस्ट उन्होने पहले किया था, उसमें नरेंद्र मोदी का जिक्र नहीं था. नीतीश कुमार के इस एडिट पोस्ट की चर्चा खूब हो रही है और सभी के मन में एक ही सवाल कौंध रहा है कि, आखिर नीतीश के मन में क्या चल रहा है?

नीतीश कुमार ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स के साथ ही फेसबुक पर भी पूर्व सीएम एवं महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100 जयंती पर भारत रत्न देने की केंद्र सरकार की घोषणा के बाद एक पोस्ट शेयर की. इसमें उन्होंने कहा कि, “पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है.” इसी के साथ ही आगे लिखा कि,” केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है. स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा. हम हमेशा से ही स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते रहे हैं. वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है.” इतना लिखने के कुछ देर बाद ही नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट को एडिट किया और फिर लिखा, ” इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद.”

ये भी पढ़ें- UP Politics: भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यक्रम को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, देंगे जीत के मंत्र

नीतीश कुमार मानते हैं मेंटर

मालूम हो कि नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर को अपना मेंटर मानते हैं. बुधवार को कर्पूरी के 100 वीं जयंती के मौके पर जेडीयू ने पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में बड़ी रैली भी आयोजित की. इस मौके पर नीतीश कुमार सहित कई बड़े नेता ने कार्यक्रम को सम्बोधित भी किया. बता दें कि बिहार में कर्पूरी को अति पिछड़ा समाज का हितैषी माना गया है. नीतीश कुमार इसी वर्ग को केंद्र में रखकर बिहार से लेकर पूरे देश में राजनीति करते हैं. तो दूसरी ओर 100वीं जयंती के मौके पर निकाली गई रैली में बिहार के सभी जिलों से बड़ी संख्या में अति पिछड़ा वर्ग को बुलाया गया है. दूसरी ओर लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर को दिए जाने वाले भारत रत्न को लेकर माना जा रहा है कि, भाजपा ने ये दांव चलकर बिहार की राजनीति में अपने झंडे गाड़ दिए हैं और अति पिछड़ा समाज का वोटबैंक भी साध लिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

3 hours ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

3 hours ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

3 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

4 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

4 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

4 hours ago