देश

Bijnor Accident: अनियंत्रित होकर नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच में से चार की मौत, घायल ने शीशा तोड़कर मांगी मदद

Bijnor Accident: उत्तर प्रदेश में लगातार कोहरे की वजह से रोड एक्सीडेंट के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा घटना बिजनौर जिले से सामने आई है. यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई है. इस एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. मंगलवार देर शाम ये बड़ा हादसा हुआ है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कोहरे में कुछ अंदाजा ही नहीं लगा और राम गंगा नदी पर बने बैराज पुल से नदी में जा गिरी. इसमें पांच लोग सवार थे, सभी को कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया है. चार की मौत हो गई है और एक की हालत गम्भीर बनी हुई है.

यूपी के बिजनौर में बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. खबरों के मुताबिक, यहां के अफजलगढ़ थाना इलाके के हरेवली बैराज पुल से एक तेज रफ्तार कार नदी में गिर गई है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार में पांच लोग सवार थे. इसमें से चार लोगों की डूबने से मौत हो गई. तो वहीं एक को रेस्क्यू करर बचाया गया है, जिसका इलाज जारी है. घटना की खबर से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. एक साथ चार घरों पर गिरे इस दुख के पहाड़ से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. घटना की सूचना मिलने के बाद ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर एक युवक को बचा लिया है. बताया जा रहा है कि सभी को कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया है. एक युवक गम्भीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है तो वहीं चारों युवकों के शवों को भी निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जानकारी सामने आई है कि, पांचों लोग अफजलगढ़ से प्रदर्शनी देखकर घर शेरकोट वापस जा रहे थे.

ये भी पढ़ें- UP Politics: कांग्रेस और RLD के साथ गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव का सामने आया बड़ा बयान, दिए ये संकेत

घायल युवक ने कार के अंदर से शीशा फोड़कर मांगी थी मदद

घटना के सम्बंध में पुलिस ने बताया कि कार में सिकंदर, खुर्शीद, राशिद, फैसल और महरुफ सवार थे. घटना में चार की मौत हो गई थी. तो वहीं घायल सिकंदर ने कार का शीशा तोड़ कर कार के ऊपर आकर चीख कर लोगों से मदद की गुहार लगाई थी. इस पर आवाज सुनकर हरेवाली बैराज पर मौजूद सुरक्षाकर्मी पहुंच गए. इसके बाद युवक का रेस्क्यू किया गया और अन्य लोगों के शव निकाले गए. घायल युवक का इलाज जारी है. पुलिस ने कार सवारों के घर पर जानकारी दे दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

18 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

46 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

57 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

2 hours ago