देश

नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में किस पार्टी का ज्यादा दबदबा, जानें किस जाति से बनाए गए ज्यादा मंत्री

Nitish Kumar Oath: बिहार की राजनीति में 20 नवंबर का दिन ऐतिहासिक रहा. सुबह 11:32 बजे पटना के गांधी मैदान से नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली. इस नई सरकार में बीजेपी का दबदबा साफ दिख रहा है. 26 मंत्रियों में 14 बीजेपी, 8 जेडीयू, चिराग पासवान की पार्टी से 2 और जीतन राम मांझी की HAM से 1 मंत्री शामिल हैं. जेडीयू ने जमा खान को फिर से मंत्री बनाकर मुस्लिम चेहरा बरकरार रखा है.

नीतीश कुमार को सीएम पद के लिए समर्थन

बीजेपी और जेडीयू ने विधानसभा चुनाव में बराबर-बराबर 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था. बीजेपी ने 89 और जेडीयू ने 85 सीटें जीतीं. बड़ी पार्टी होने के बावजूद बीजेपी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थन दिया.

LJP (R) कोटे से मंत्री

LJP (R) की ओर से संजय कुमार सिंह और संजय कुमार को मंत्री बनाया गया है. खास बात यह है कि संजय सिंह ने महुआ सीट से राजद नेता तेज प्रताप यादव को हराया था.

बीजेपी कोटे से मंत्री

बीजेपी से सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडे, नितिन नवीन, सुरेंद्र मेहता, संजय टाइगर, लखेंद्र पासवान, श्रेयसी सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, रमा निषाद, नारायण शाह और प्रमोद कुमार चंद्रवंशी मंत्री बने हैं.

जेडीयू कोटे से मंत्री

जेडीयू से नीतीश कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, सुनील कुमार, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, विजय चौधरी, मदन साहनी और जमा खान को कैबिनेट में जगह मिली है.

अन्य दलों से मंत्री

LJP (R) से संजय पासवान और संजय सिंह, HAM से संतोष सुमन और आरएलएम से दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया है.

क्रम मंत्री का नाम पार्टी निर्वाचन क्षेत्र
1 नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री- एमएलसी) जदयू
2 सम्राट चौधरी बीजेपी तारापुर विधानसभा सीट (मुंगेर)
3 विजय कुमार सिन्हा बीजेपी लखीसराय विधानसभा सीट (लखीसराय)
4 विजय कुमार चौधरी जदयू सरायरंजन विधानसभा सीट (समस्तीपुर)
5 बिजेन्द्र प्रसाद यादव जदयूू सुपौल विधानसभा सीट (सुपौल)
6 श्रवण कुमार जदयू नालंदा विधानसभा सीट (नालंदा)
7 मंगल पाण्डेय बीजेपी सिवान विधानसभा सीट (सिवान)
8 डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल बीजेपी –
9 अशोक चौधरी (एमएलसी) जदयू –
10 लेसी सिंह जदयू धमदाहा विधानसभा सीट (पूर्णिया)
11 मदन सहनी जदयू बहादुरपुर विधानसभा सीट (दरभंगा)
12 नितिन नवीन बीजेपी बांकीपुर विधानसभा सीट (पटना)
13 राम कृपाल यादव बीजेपी दानापुर विधानसभा सीट
14 संतोष कुमार सुमन (एमएलसी) हम –
15 सुनील कुमार जदयू भोरे विधानसभा सीट (गोपालगंज)
16 मो० जमा खान जदयू चैनपुर विधानसभा सीट (कैमूर)
17 संजय सिंह ‘टाईगर बीजेपी आरा विधानसभा सीट (भोजपुर)
18 अरुण शंकर प्रसाद बीजेपी खजौली विधानसभा सीट (मधुबनी)
19 सुरेन्द्र मेहता बीजेपी बछवारा विधानसभा सीट (बेगुसराय)
20 नारायण प्रसाद बीजेपी नौतन विधानसभा सीट (पश्चिम चंपारण)
21 रमा निषाद बीजेपी औराई विधानसभा सीट (मुजफ्फरपुर)
22 लखेन्द्र कुमार रौशन बीजेपी पेटपुर सुरक्षित सीट (वैशाली)
23 श्रेयसी सिंह बीजेपी जमुई विधानसभ सीट (जमुई)
24 डॉ० प्रमोद कुमार जदयू रफीगंज विधानसभा सीट (औरंगाबाद)
25 संजय कुमार लोजपा-आर सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट (सहरसा)
26 संजय कुमार सिंह लोजपा-आर
27 दीपक प्रकाश (एमएलसी) आरएलएम –

ये भी पढ़ें-Nitish Kumar Oath: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली बिहार के सीएम पद की शपथ, गांधी मैदान में दिखा NDA का शक्ति प्रदर्शन

जातीय समीकरण

नई कैबिनेट में जातीय संतुलन भी दिखता है. इसमें राजपूत 4, भूमिहार 2, ब्राह्मण 1, कायस्थ 1, कुशवाहा 3, कुर्मी 2, वैश्य 2, यादव 2, मुस्लिम 1, मल्लाह 2, दलित 5 और ईबीसी से एक मंत्री शामिल हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

3 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

4 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago