देश

पूजा भी की और तिलक से परहेज भी! बख्तियारपुर दौरे पर नीतीश कुमार ने सबको चौंकाया

Nitish Kumar Bakhtiyarpur Visit: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार रविवार को बख्तियारपुर दौरे के दौरान एक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए. गंगा दशहरा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे नीतीश कुमार का पैर अचानक लड़खड़ा गया, लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाल लिया. इस घटना का वीडियो और तस्वीरें अब तेजी से चर्चा में हैं.

जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार सुबह करीब 10:30 बजे बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पहुंचे थे, जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना और गंगा आरती में हिस्सा लिया. इस दौरान घाट पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. पूजा के समय जब पुजारियों ने उन्हें परंपरा के अनुसार माथे पर टीका लगाने का प्रयास किया, तो उन्होंने विनम्रता से टीका लगाने से मना कर दिया. उनका यह व्यवहार वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

संतुलन बिगड़ने से लड़खड़ा गए नीतीश

गंगा पूजा के बाद नीतीश कुमार बख्तियारपुर स्थित राधे-कृष्ण मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान की पूजा-अर्चना की. मंदिर में दर्शन करने के बाद जब वे बाहर निकल रहे थे और प्रवेश द्वार के पास अपनी सैंडल पहनने लगे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया. उनका पैर फिसलने जैसा हुआ और वे गिरने लगे, लेकिन पास में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उनकी बांह पकड़ ली और उन्हें संभाल लिया. इस वजह से बड़ा हादसा टल गया.

लोगों में मच गई हलचल

घटना के बाद कुछ क्षणों के लिए वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई, हालांकि नीतीश कुमार सामान्य दिखे और बिना किसी परेशानी के आगे बढ़ गए. इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी पंडित शीलभद्र याजी के स्मारक पर पहुंचकर उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी.

ये भी पढ़ें- क्रिस गेल का रिकॉर्ड खतरे में! 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 में ठोकेंगे डबल सेंचुरी

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुछ देर विश्राम भी किया. बाद में वे अपने पैतृक घर पहुंचे और वहां कुछ समय बिताने के बाद वापस पटना के लिए रवाना हो गए. इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

16 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago