देश

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल पर सीएम फडणवीस का बयान, बोले- पीएम के नेतृत्व में भारत बना आत्मनिर्भर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के 12 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी बताया. उन्होंने कहा कि इस अवधि में भारत ने निर्भरता की छवि से बाहर निकलकर आत्मनिर्भर देश के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है. उनके अनुसार इन वर्षों में देश की वैश्विक प्रतिष्ठा और आत्मसम्मान दोनों में वृद्धि हुई है

आर्थिक और सामाजिक सुधारों पर जोर

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में कई बड़े सुधार हुए, जिनसे लंबे समय से अटकी नीतिगत प्रक्रियाओं को गति मिली. अर्थव्यवस्था का औपचारिकीकरण बढ़ा और डिजिटल ढांचा तेजी से विकसित हुआ. उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में मजबूत आधार तैयार करने पर रहा है.

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि गरीब कल्याण योजनाओं के कारण 25 करोड़ से अधिक लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर आए हैं. उन्होंने बताया कि 2013-14 में देश की जीडीपी लगभग 103 लाख करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर करीब 357 लाख करोड़ रुपये हो गई है. इसी तरह महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था भी 13 लाख करोड़ से बढ़कर 54 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

जीएसटी, यूपीआई और डिजिटल इंडिया

सीएम फडणवीस ने जीएसटी और यूपीआई को बड़े बदलाव के रूप में बताया. उनके अनुसार जीएसटी ने देश को एक समान बाजार बनाया, जबकि यूपीआई और जनधन-आधार-मोबाइल प्रणाली ने सीधे लाभ पहुंचाकर भ्रष्टाचार को कम किया और पारदर्शिता बढ़ाई.


ये भी पढ़ें: देश के बॉर्डर क्षेत्रों में प्रवास करेंगे अमित शाह, सुरक्षा संबंधी बैठकों में लेंगे हिस्सा


उन्होंने आगे कहा कि भारत अब रक्षा आयातक से निर्यातक देश बन रहा है. रक्षा निर्यात बढ़कर लगभग 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसके साथ ही सीमावर्ती ढांचे और सुरक्षा तैयारियों को भी मजबूत किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

2 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

3 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

3 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago