देश

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के आशीर्वाद से बिहार को ‘हीरा’ दिया है: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

Bihar Election 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया है कि बिहार में एनडीए की हवा है. जनता ने एनडीए की सरकार बनाने का निश्चय कर लिया है. उन्होंने सरकार के कामों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के आशीर्वाद से बिहार को ‘हीरा’ दिया है.

विकास की गति को आगे बढ़ाने का चुनाव

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आज यहां मैं जो उत्साह देख रहा हूं, जो उमंग देख रहा हूं, वह मुझे पूरा संतोष दिला रहा है कि आप लोगों ने एनडीए के प्रत्याशियों को एकतरफा चुनाव जिताने का मन बना लिया है. जब मैं यहां 2010 के चुनाव में आया था तो यहां की जनता ने 9 में से 9 सीटें जिताई थीं. आज जो माहौल देख रहा हूं तो इस बार भी आप लोगों ने 9 में से 9 सीटें जिताने का मन बना लिया है.”

उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ प्रत्याशियों को जिताने का नहीं है, बल्कि यह चुनाव बिहार को विकास की पटरी पर आगे बढ़ाने का और विकास की गति को स्थिरता देते हुए आगे बढ़ाने का चुनाव है.

लालू राज में अंधकारमय बिहार

विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उजाले का महत्व तब होता है, जब आप अंधकार की त्रासदी को पहचानते हो. लालू जी के राज में 90 के दशक से लेकर 2005 तक ये अंधकारमय बिहार था, ये जंगलराज वाला बिहार था.

जेपी नड्डा ने कहा, “हाईवे (एच), इंटरनेट (आई), रेलवे (आर) और एयरपोर्ट (ए) यह ‘हीरा’ बिहार की जनता को दिया गया. आज मोदी जी के आशीर्वाद से और नीतीश जी की कड़ी मेहनत के कारण, यह बदला हुआ बिहार है, विकास की लंबी छलांग लगाता हुआ बिहार है. अब यह बिहार लालटेन युग से निकलकर एलईडी युग में पहुंच चुका है.”

ये भी पढ़ें: सरकारी खजाने पर ‘सर्जरी’ चुनावी महामंत्र, महिलाओं को नगद ट्रांसफर से दलदल में राज्य; PRS रिपोर्ट एक चेतावनी

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

9 minutes ago

रोहित शर्मा के शतक का जश्न क्यों इतना खास? जडेजा ने पूछा राज, हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब

Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…

13 minutes ago

सोने-चांदी के दामों में फिर लौटी चमक! अक्टूबर के पहले दिन जोरदार तेजी, जानिए आज के भाव

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…

15 minutes ago

‘हीरो हैं स्मित माछर…’, 174 जानें बचाने वाले भारतीय कैप्टन बने ‘ग्लोबल हीरो’, क्या बोले पीएम मोदी?

फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…

58 minutes ago

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

1 hour ago