देश

सिरो-मालाबार चर्च के नेताओं के साथ हुई अद्भुत बातचीत: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को कहा कि सिरो-मालाबार चर्च के प्रमुख मेजर आर्कबिशप मार राफेल थाटिल, आर्कबिशप डॉ. कुरियाकोस भरानिकुलंगरा और अन्य वरिष्ठ चर्च नेताओं के साथ उनकी अद्भुत बातचीत हुई.

सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक मुलाकात

प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कहा कि मैं सदैव आपकी सेवा में तत्पर हूं. उन्होंने इस मुलाकात को सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक बताया. मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि सायरो-मालाबार चर्च के प्रमुख आर्कबिशप राफेल थाटिल, आर्कबिशप डॉ. कुरियाकोस भरानिकुलंगरा और अन्य लोगों के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई.

बैठक में भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी उपस्थित थे. मेजर आर्कबिशप थत्तिल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में फरीदाबाद आर्चडायोसिस के आर्कबिशप भरणीकुलंगरा और सिरो-मालाबार चर्च का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य बिशप शामिल थे. सिरो-मालाबार चर्च केरल के तीन चर्चों में सबसे प्रभावशाली है जो पोप के प्रति निष्ठा रखते हैं.

समावेशिता व धार्मिक सीमाओं से परे दृष्टिकोण

इस दौरान चर्चा ईसाई अल्पसंख्यकों के कल्याण और भारत के सामाजिक एवं विकासात्मक ढांचे में उनकी भूमिका पर केंद्रित थी. केरल भाजपा के नेता राजीव चंद्रशेखर ने संवाददाताओं को बताया कि यह मुलाकात मुख्यतः एक शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें बिशपों ने अल्पसंख्यकों के अधिकारों और सामुदायिक विकास से संबंधित व्यापक चिंताओं को उठाया.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ध्यानपूर्वक उनकी बात सुनी और प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है. भाजपा का दृष्टिकोण समावेशिता और धार्मिक सीमाओं से परे शासन का है.

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने ध्यानपूर्वक सुना और प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है. भाजपा का दृष्टिकोण समावेशिता और धार्मिक सीमाओं से परे शासन का है.

कानून का शासन रहेगा कायम

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम चीजों को धार्मिक चश्मे से नहीं देखते. हमारी पार्टी सभी लोगों की सेवा करती है और कानून का शासन हमेशा कायम रहेगा. भाजपा सेवा की पार्टी है और रहेगी. बिशपों ने प्रधानमंत्री से पोप को भारत आमंत्रित करने का अनुरोध भी किया.

सूत्रों ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के आश्वासन की सराहना की और शिक्षा, सामाजिक कल्याण और सामुदायिक सहभागिता जैसे क्षेत्रों में निरंतर सहयोग की आशा व्यक्त की.

ये भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव में 25 लाख वोट चोरी, कांग्रेस की जीत को हार में बदला गया: राहुल गांधी का आरोप

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

1 hour ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

1 hour ago

अयोध्या भूमि अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, यूपी सरकार बोली- ‘विकास को नहीं रोक सकते’

अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…

1 hour ago

UP चुनाव में कितने पानी में बीजेपी, दो चुनौतियां और दो ताकतें; सीएम योगी कितने बड़े फैक्टर?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…

2 hours ago