Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi Bihar Visit: पूर्णिया में PM Modi ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- घुसपैठियों को बचाने में लगी है कांग्रेस

पीएम मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस घुसपैठियों को बचाने में लगी है.

PM Modi ने विपक्ष पर बोला हमला

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को बिहार को 36 हजार करोड़ रुपये की बड़ी सौगात दी. पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया. इसके बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित भी किया.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,

“पिछड़े को प्राथमिकता देना और गरीब की सेवा करना ही हमारा लक्ष्य है. पिछले 11 सालों में सरकार ने 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनवाए हैं और अब 3 करोड़ नए घरों का निर्माण किया जाएगा. जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता मैं रुकने वाला नहीं हूं.”

पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि

“कांग्रेस घुसपैठियों को बचाने में लगी है जबकि एनडीए सरकार घुसपैठ पर ताला लगाने के लिए प्रतिबद्ध है. भारत में भारत का कानून चलेगा घुसपैठियों को बाहर जाना ही पड़ेगा.”

पीएम ने कहा कि बिहार की जनता अब अपराध और जंगलराज से मुक्ति चाहती है और विपक्ष को करारा जवाब देगी. उन्होंने आरजेडी के शासन को जंगलराज बताते हुए कहा कि सीमांचल और पूर्णिया जैसे इलाके उस कुशासन का सबसे बड़ा शिकार रहे हैं.

देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी-PM Modi

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा,

“देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी है और बिहार के विकास के लिए सीमांचल का विकास अनिवार्य है.”

इसे भी पढ़ें-Bihar News: बिहार को मिला नया एयरपोर्ट, पीएम मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

उन्होंने भरोसा दिलाया कि एनडीए सरकार इन पिछड़े इलाकों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest