बिहार से शुरू हुआ सफर आज दिल्ली में एक नए अध्याय का रूप ले चुका है. बिहार के कद्दावर नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को दिल्ली में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली. इस शपथ के बाद गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने नीतीश कुमार को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं. अमित शाह ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का अभूतपूर्व कार्य किया है.
गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार को एक्स पर बधाई देते हुए लिखा, “राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर श्री नीतीश कुमार जी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. आपने सुशासन और विकास के विजन से बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का अभूतपूर्व कार्य किया है.”
अमित शाह ने आगे कहा कि, “केंद्र में मंत्री से लेकर बिहार में लंबे समय तक मुख्यमंत्री तक, सार्वजनिक जीवन का आपका लंबा अनुभव अब संसद में नीतियां बनाने और विकसित भारत की निर्माण यात्रा को गति देने में अहम सिद्ध होने वाला है. आपका संसदीय कार्यकाल और भी उपलब्धियों से भरा हो, यह कामना करता हूं.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सांसद बनने की बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं. सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है. उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है. उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा. सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी. राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं.”
ये भी पढ़ें: ‘ममता दीदी जितना ज़ोर लगाना है लगा लें, चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे घुसपैठिये’- अमित शाह
बिहार में राजनीतिक हालात पर चर्चा तेज है. नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के फैसले के बीच राज्य सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी तरह मजबूत है. उन्होंने बताया कि पूरा एनडीए नीतीश कुमार के विकास और सुशासन के मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट है. मतलब यह कि भले ही नेतृत्व में कोई नया चेहरा आए, लेकिन सरकार की नीतियां नीतीश कुमार के विजन पर ही रहेंगी.
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…
Bengaluru Rent 2BHK : बेंगलुरु में एक रेडिट यूजर ने ₹70,000 मासिक किराए वाले 2BHK…
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…