Bihar Politics Nitish Kumar: बिहार की राजनीति के एक बड़े युग का अंत होने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से विदाई और दिल्ली के ‘शक्ति केंद्र’ की ओर प्रस्थान का पूरा रोडमैप तैयार हो चुका है. बिहार में ‘सत्ता परिवर्तन’ का काउंटडाउन शुरू हो गया है और अगले 72 से 96 घंटे राज्य की तकदीर के लिए निर्णायक साबित होने वाले हैं.
राजनीतिक गलियारों से छनकर आ रही खबरों के मुताबिक, नीतीश कुमार की विदाई को बेहद गरिमामय और रणनीतिक रूप दिया गया है. उनके अगले एक हफ्ते का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है.
8 अप्रैल (बुधवार): मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक. इस बैठक में उनके ‘विजन 2030’ और ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान शुरू की गई योजनाओं को पूरा करने के प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लग सकती है.
9 अप्रैल: नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना होंगे. यहाँ वे जेडीयू (JDU) की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होकर भविष्य की रणनीति तय करेंगे.
10 अप्रैल: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे. इसी के साथ वे उन बिरले नेताओं में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने संसद और विधानमंडल के चारों सदनों (लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद) की सदस्यता का गौरव प्राप्त किया है. इसी दिन उनकी मुलाकात पीएम मोदी और अमित शाह से भी संभावित है.
11 अप्रैल: दिल्ली का दौरा पूरा कर नीतीश वापस पटना लौटेंगे.
12-13 अप्रैल: पटना में NDA विधानमंडल दल की औपचारिक बैठक. माना जा रहा है कि नीतीश कुमार इसी बैठक में अपने उत्तराधिकारी के नाम का प्रस्ताव रख सकते हैं.
13 अप्रैल: नीतीश कुमार आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं.
नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के साथ ही बिहार की कमान अब किसके हाथ में होगी, इसे लेकर कयासों का बाजार गर्म है. एनडीए ने अपने सभी विधायकों को 12 अप्रैल से पटना में ही रहने का ‘फरमान’ जारी किया है. चर्चा है कि भाजपा और जेडीयू किसी ऐसे चेहरे पर दांव लगा सकते हैं जो नीतीश के विजन को 2030 तक आगे ले जा सके.
संभावित आखिरी कैबिनेट बैठक में नीतीश कुमार यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके जाने के बाद भी बिहार के विकास की गति धीमी न पड़े. कैबिनेट में इस बात का प्रस्ताव लाया जा सकता है कि राज्य सरकार अगले 5 वर्षों तक नीतीश कुमार के ‘बिहार विजन’ पर ही काम करेगी.
Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…
Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…
Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…
जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…