देश

1 जुलाई से बड़ा बदलाव: पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीजल और CNG – दिल्ली सरकार का सख्त फैसला

No Fuel For Old Vehicle: दिल्ली सरकार ने राजधानी में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. 1 जुलाई 2025 से पुराने पेट्रोल, डीजल और CNG वाहनों को फ्यूल स्टेशन पर ईंधन नहीं मिलेगा.

यह नियम खासतौर पर उन वाहनों पर लागू होगा जो तय सीमा से ज्यादा पुराने हो चुके हैं – यानी 10 साल से पुराने डीजल वाहन और 15 साल से पुराने पेट्रोल व CNG वाहन.

इस फैसले का मकसद वायु प्रदूषण को कम करना और लोगों को पुराने वाहन हटाने के लिए प्रोत्साहित करना है.

कैमरे से होगी पहचान, मौके पर रोक

राजधानी के तमाम फ्यूल पंप्स पर अब हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं जो गाड़ी की नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे. ये कैमरे सरकार के डेटाबेस से जुड़े होंगे, जिससे गाड़ी की उम्र तुरंत पहचान ली जाएगी.

जैसे ही कोई पुरानी गाड़ी पंप पर आएगी, सिस्टम अलर्ट भेजेगा और पंप कर्मी उसे फ्यूल देने से मना कर देंगे.

पेट्रोल पंपों को मिली गाइडलाइन

दिल्ली सरकार ने सभी फ्यूल स्टेशन को इस नियम के पालन के लिए विस्तृत SOP (Standard Operating Procedure) भेजी है.

इसके तहत पंप मालिकों को गाड़ियों की स्कैनिंग की व्यवस्था करनी है और उन गाड़ियों की जानकारी नोट करनी है जिन्हें ईंधन नहीं दिया गया.

इसके अलावा पंपों पर बड़े-बड़े बोर्ड लगाए जाएंगे जिसमें लिखा होगा कि “पुराने वाहनों को फ्यूल नहीं मिलेगा” “No Fuel For Old Vehicle” ताकि लोगों को पहले से जानकारी हो.

नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

अगर कोई पुरानी गाड़ी मालिक जबरदस्ती फ्यूल लेने की कोशिश करता है या गलत जानकारी देकर सिस्टम को धोखा देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.

ट्रांसपोर्ट विभाग की टीम मौके पर जाकर वाहन को सीज कर सकती है और भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा. अगर वाहन मालिक फिर भी नियम तोड़ेगा, तो वाहन को स्क्रैप करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है.

अब पूरे NCR में लागू होगा नियम

दिल्ली के बाद यह नियम जल्द ही पूरे NCR क्षेत्र में लागू किया जाएगा. 1 नवंबर से यह नीति गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, सोनीपत जैसे इलाकों में भी लागू होगी.

1 अप्रैल 2026 से बाकी सभी एनसीआर जिलों में इसे अनिवार्य कर दिया जाएगा. अनुमान है कि सिर्फ दिल्ली में ही करीब 62 लाख वाहन इस नीति से प्रभावित होंगे.

ये भी पढ़ें- दिल्ली: नौसेना भवन का क्लर्क निकला पाकिस्तानी जासूस, महिला हैंडलर को बेच रहा था गोपनीय जानकारी – राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

32 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

50 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago