देश

Noida: टॉर्च की रोशनी में 50 फीट गहरे गड्ढे में गिरे शख्स को फायरकर्मियों ने किया रेस्क्यू

नोएडा के सेक्टर 10 स्थित अपनी कंपनी से देर रात ड्यूटी करके घर लौट रहे सिद्धार्थ श्रीवास्तव वेब सिटी के पीछे रोड के साथ बने लगभग 50 फीट गहरे गड्ढे में गिर गये. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली 24 की पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अंधेरे में टार्च की रोशनी के सहारे फायर सर्विस कर्मियों ने रस्सी के सहारे गड्ढे में उतर कर, सिद्धार्थ को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल लिया.

मौके पर पहुंची फायर विभाग और पुलिस की टीम

अंधेरे में टॉर्च की रोशनियों में रस्सी की सहायता से सिद्धार्थ श्रीवास्तव को बाहर निकालने में फायर सर्विस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन अंतत: आशुतोष को सफल पूर्वक रेस्क्यू करने में सफल रहे. चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि देर रात 1:35 पर उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति वेब सिटी के पीछे रोड के किनारे बने लगभग 50 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया है. सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और रस्सी के सहारे के सहारे गड्ढे में उतर कर सिद्धार्थ नाम के व्यक्ति को बाहर निकाल लिया.

इसे भी पढ़ें: कूड़े के पहाड़ पर ग्रीन कार्पेट? फोटो शेयर कर मनोज तिवारी ने CM केजरीवाल को बताया ‘राजा साहेब’

दोस्त को फोन कर दी जानकारी

सिद्धार्थ का कहना है कि वह सेक्टर 10 के बी ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में काम करते हैं और ग्रेटर नोएडा वेस्ट 14 एवेन्यू गौर सिटी 2 में रहते हैं. वह रात को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद वह जब वेब सिटी के पीछे रोड के सहारे जा रहे थे, इसी दौरान उन्हें लघुशंका लगी. जब वह आगे बढ़े तो अंधेरे में उन्हें अंदाजा नहीं लगा और वह गड्ढे में जा गिरे.

सिद्धार्थ ने बताया उन्होंने फोन से अपने दोस्त मनीष को फोन किया, जिसने फिर इसकी सूचना डायल 112 दी, जिसके बाद कोतवाली 24 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. लेकिन गड्ढे की गहराई को देखते हुए पुलिस ने फायर ब्रिगेड से संपर्क किया और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सकुशल निकाल लिया. अधिकारियों का कहना है कि गड्ढे से निकलने के दौरान सिद्धार्थ को हल्की-फुल्की खरोच आई थी उपचार देने के बाद प्रारंभिक उपचार देने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया.

Rohit Rai

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

20 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

30 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

31 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

58 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago