खेल

IPL 2023: ऋषभ की कमी खलेगी, डेविड वार्नर बोले- हमारे सामने बड़ी चुनौती…

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान डेविड वार्नर (David Warner) ने कहा है कि नियमित कप्तान ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में उनकी टीम को कड़ी मेहनत करनी होगी. चोटिल पंत इस समय रिहैब और रिकवरी से गुजर रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने गुरूवार को वार्नर को कप्तान और आलराउंडर अक्षर पटेल को आईपीएल 2023 के लिए टीम का उपकप्तान नियुक्त किया था.

36 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने कहा, हम हर सत्र में प्रेरित रहते हैं लेकिन इस वर्ष आपकी अनुपस्थिति में हम खिताब जीतने के लिए और ज्यादा प्रेरित हैं. हम आपको कुछ विशेष संदेश भेजेंगे और उम्मीद करेंगे कि आप हमारे किसी मैच को देखने आएं. दिल्ली कैपिटल्स परिवार की तरफ से मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं और आपके जल्द ठीक होने की उम्मीद करता हूं.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 188 रन पर कंगारू ऑलआउट

वार्नर ने साथ ही कहा, मैं दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किये जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. हमें उनकी कमी को पूरा करना है. यह वार्नर के लिए दूसरी बार होगा जब वह कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे. पिछले साल वह कुछ मैचों के लिए टीम के अंतरिम कप्तान रहे थे. दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा.

कप्तान बनने के बाद वॉर्नर का बयान

वार्नर ने घोषणा के बाद डीसी द्वारा जारी एक बयान में कहा, ऋषभ दिल्ली के लिए एक शानदार कप्तान रहे हैं. ‘मैं फ्रेंचाइजी को उनके विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जो उन्होंने हमेशा मुझ पर दिखाया है. यह फ्रेंचाइजी हमेशा मेरे लिए घर रही है, और मैं खिलाड़ियों के इस तरह के सर्वोच्च प्रतिभाशाली समूह का नेतृत्व करने के लिए उत्साहित हूं.’ बता दें टूर्नामेंट के पिछले सीजन में वार्नर ने 12 मैचों में 150.62 की शानदार स्ट्राइक रेट से कैपिटल के लिए 432 रन बनाए थे. उन्होंने टूर्नामेंट में पांच अर्धशतक जड़े थे.

कैसा रहा है वॉर्नर का अब तक IPL में सफर

आईपीएल में डेविड वॉर्नर का नाम बड़े बल्लेबाजों में शुमार है. बात उनके आईपीएल के करियर की करे तो डेविड वॉर्नर ने 162 आईपीएल मैचों में 42 से ज्यादा की औसत से 5881 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा है और वो 4 शतक और 55 अर्धशतक जमा चुके हैं.

–आईएएनएस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

35 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

39 minutes ago