नोएडा थाना सेक्टर-126 क्षेत्र अंतर्गत स्थित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे फर्जी ई-मेल भेजने वाले मामले में नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मात्र 12 घंटे में इसका खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस की साइबर टीम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त जांच में एक नाबालिग की पहचान करके उस नाबालिग को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है.
नोएडा कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह ने बताया गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के अंतर्गत चार स्कूलों को फर्जी धमकी भरे ई-मेल भेजे गए थे. स्कूल प्रबंधन ने इस मामले में थाना सेक्टर-126 में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस और साइबर टीम की तत्परता से केवल 12 घंटे के अंदर फर्जी मेल भेजने वाले नाबालिग को ट्रेस कर लिया गया.
बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और फायर ब्रिगेड की टीमों को स्कूलों में तैनात किया गया.
छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और पूरे स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली गई.
जांच के दौरान किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
स्थिति सामान्य होने के बाद कई स्कूलों में कक्षाएं दोबारा शुरू कर दी गईं.
पुलिस ने बताया कि साइबर टीम धमकी भरे ई-मेल की गहराई से जांच कर रही है. साथ ही इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि नाबालिग ने यह मेल भेजने के लिए किस संसाधन का उपयोग किया.
नोएडा पुलिस ने आम जनता और अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें. पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- नोएडा पुलिस ने मनाया FDRC का वार्षिक दिवस, बदलेगा परिवारिक विवादों के समाधान का तरीका
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…