फरवरी का महीना आधा भी नहीं बीता और उत्तर भारत का मौसम एक बार फिर करवट लेने लगा है. कहीं दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है तो कहीं सुबह-सुबह घना कोहरा रास्ता रोक रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दो नए पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेंगे. इसका असर पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा.
दिल्ली में अब दोपहर की धूप गर्माहट देने लगी है. हाल ही में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से ज्यादा है. सुबह हल्की धुंध और शाम को हल्की ठंड बनी हुई है. नोएडा और गाजियाबाद में भी दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंड है.
हवा की रफ्तार 5 से 20 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है. हालांकि प्रदूषण अब भी बड़ी समस्या है. कुछ इलाकों में AQI 200 से ऊपर बना हुआ है.
फिलहाल 12 से 15 फरवरी तक यूपी के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है. लखनऊ, कानपुर, मेरठ, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, बरेली, गाजियाबाद समेत लगभग सभी जिलों में धूप खिलेगी और तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. सुबह के समय हल्का कोहरा जरूर दिख सकता है, लेकिन दिन चढ़ते ही आसमान साफ हो जाएगा.
हालांकि 16 फरवरी के बाद पश्चिमी यूपी में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं. विशेषज्ञ के अनुसार 13 और 16 फरवरी को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा. बता दें कि बीते 24 घंटों में बांदा में 29.8°C तापमान दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा. वहीं, AQI भी चिंता का विषय बना हुआ है. कई शहरों में वायु गुणवत्ता 150 से 250 के बीच है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है.
गुरुग्राम में 12 फरवरी को मौसम साफ और धूप वाला रहेगा. अधिकतम तापमान 26°C तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम 12-14°C के बीच रहेगा. सुबह हल्का कोहरा दिख सकता है. यहां AQI 250 के पार जाने की संभावना है, इसलिए संवेदनशील लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
राजस्थान: कोहरे और बादलों की हलचल
राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और सीकर में सुबह कोहरा छा सकता है. जयपुर और अलवर में हल्के बादल रहेंगे. 13 फरवरी से सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ बीकानेर और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी ला सकता है. फिलहाल भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है.
उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में सुबह घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है. दक्षिण बिहार में दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी. न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री के बीच बना हुआ है.
वहीं, झारखंड में दोपहर के समय गर्मी महसूस होने लगी है. जमशेदपुर और सरायकेला में अधिकतम तापमान 32-33°C तक पहुंच रहा है. वहीं गुमला और रांची जैसे इलाकों में सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरार है. तापमान में तेज उतार-चढ़ाव से लोगों को सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी गई है.
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 13 और 16 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के रूप में दिख सकता है.
IMD के अनुसार अगले 5 से 10 दिनों तक उत्तर भारत में मौसम ऐसा ही मिला-जुला रहेगा. दिन में सुहावना, सुबह-शाम ठंड और बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ का असर. फिलहाल भारी बारिश या शीतलहर जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन कोहरे और प्रदूषण से सावधान रहना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: घर में पूजा करवाने आता था तांत्रिक, महिला को लेकर हुआ फरार
-भारत एक्सप्रेस
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…