देश

उत्तर भारत में मौसम का तांडव: दिल्ली-NCR में तेज हवा और बारिश की चेतावनी, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

Today Weather Update: उत्तर भारत (North India) के एक बड़े हिस्से में आज मौसम की लुका-छिपी शुरू हो गई है. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने की वजह से मौसम ने ऐसी करवट ली है कि कहीं बारिश तो कहीं ओले गिरने का डर बना हुआ है.

नोएडा और NCR: बारिश और कोहरे का साया

नोएडा के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. सुबह की शुरुआत तो घने कोहरे और धुंध के साथ हुई है. मौसम विभाग ने नोएडा समेत यूपी के 44 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. आज दोपहर बाद आसमान में बादल छा सकते हैं और गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने की उम्मीद है. तापमान की बात करें तो दिन में पारा 24 डिग्री तक जाएगा, लेकिन शाम को बारिश के बाद ठिठुरन बढ़ सकती है.

UP-बुंदेलखंड में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों, खासकर पश्चिमी यूपी और रुहेलखंड में आज मौसम थोड़ा ‘खतरनाक’ हो सकता है. आईएमडी (IMD) ने 15 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दिया है. धूल भरी आंधी और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाएं जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं.

बुंदेलखंड की बात करें तो हमीरपुर और महोबा में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि झांसी और चित्रकूट में घना कोहरा रेल और सड़क यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा सकता है. हालांकि, ललितपुर के लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि वहां मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

पंजाब-हरियाणा: भारी बारिश व ओलावृष्टि का Alert

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और जालंधर जैसे शहरों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब के लिए भारी बारिश और ओलावृष्टि (Hailstorm) का अलर्ट जारी किया है. 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन को काफी बढ़ा दिया है. चंडीगढ़ और हरियाणा के कई इलाकों में भी बिजली कड़कने के साथ बारिश हो रही है, जिससे दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

पहाड़ों पर बर्फबारी: उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट

अगर आप पहाड़ों की सैर पर जाने का सोच रहे हैं, तो फिलहाल रुक जाना ही बेहतर है. उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बर्फबारी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. 2300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फ गिर सकती है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी.

बिहार: कोहरे से थमी रफ्तार

बिहार में फिलहाल कोहरे का कहर जारी है. गया और पटना जैसे जिलों में सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे ट्रेनों और उड़ानों पर बुरा असर पड़ा है. हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों (Weather Scientists)का कहना है कि आज दोपहर बाद या शाम को उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक देखी जा सकती है. इससे कोहरे से तो थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन नम हवाएं ठंड को और ज्यादा घातक बना देंगी.

26 जनवरी को कैसा रहेगा हाल?

गणतंत्र दिवस की परेड देखने वालों के लिए अच्छी खबर है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौसमी हलचल 25 जनवरी तक जारी रहेगी, लेकिन 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन मौसम साफ रहने की पूरी संभावना है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में 1 करोड़ के इनामी ​​पतिराम मांझी समेत 16 नक्सली ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले- नक्सलवाद अब अंतिम चरण में, ये सुरक्षाबलों की बड़ी उपलब्धि

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

2 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

23 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

52 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

2 hours ago