देश

नवंबर में जेब पर असर डालने वाले नए नियम, LPG से आधार और कार्ड चार्ज तक सब कुछ बदल गया

November Financial Changes: हर महीने की तरह नवंबर की शुरुआत कुछ नए बदलावों के साथ हुई है जो सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं. इस बार बदलाव LPG सिलेंडर की कीमत से लेकर आधार अपडेट, बैंक नॉमिनेशन, GST स्लैब और SBI कार्ड चार्ज तक फैले हुए हैं. आइए जानते हैं कि एक नवंबर से क्या-क्या बदल गया है और इसका असर आपकी मंथली बजट पर कैसे पड़ेगा.

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

IOCL की वेबसाइट की माने तो 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 5 रुपये की कटौती की गई है. अब दिल्ली में इसकी कीमत 1590.50 रुपये हो गई है. हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछली बार अप्रैल में दाम घटाए गए थे.

आधार अपडेट के नए नियम

UIDAI ने बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट के लिए लगने वाला 125 रुपये का शुल्क एक साल के लिए माफ कर दिया है. वहीं वयस्कों के लिए नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर अपडेट करने पर 75 रुपये और बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट/आईरिस) पर 125 रुपये लगेंगे. अब आप बिना सहायक दस्तावेज के भी ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं.

बैंक नॉमिनेशन में बदलाव

अब बैंक ग्राहक एक खाते, लॉकर या अन्य सुरक्षित चीजों के लिए अधिकतम चार लोगों को नामांकित कर सकते हैं. इससे इमरजेंसी में पैसे तक पहुंच आसान होगी और स्वामित्व विवादों से बचा जा सकेगा. नामांकन की प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है.

GST स्लैब में बड़ा बदलाव

सरकार ने एक नवंबर से नई दो-स्लैब GST व्यवस्था लागू की है. पहले 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की चार स्लैब थीं लेकिन अब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को हटाकर कुछ वस्तुओं पर 40 प्रतिशत GST लगाया गया है. यह बदलाव टैक्स सिस्टम को सरल बनाने के उद्देश्य से किया गया है.

NPS से UPS में शिफ्ट की बढ़ी डेडलाइन

केंद्रीय सरकारी कर्मचारी जो NPS से UPS में शिफ्ट होना चाहते हैं उनके लिए डेडलाइन 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है. इससे उन्हें निर्णय लेने और प्रक्रिया पूरी करने का अतिरिक्त समय मिलेगा.

पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जरूरी

सभी रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को नवंबर के अंत तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा. यह बैंक ब्रांच या जीवन प्रमाण पोर्टल के जरिए किया जा सकता है. समय पर जमा न करने पर पेंशन रुक सकती है.

SBI कार्ड पर नए चार्ज

अब SBI कार्ड से मोबिक्विक या क्रेड जैसे थर्ड पार्टी ऐप के जरिए शिक्षा से जुड़े भुगतान पर एक प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगेगा. साथ ही, डिजिटल वॉलेट में एक हजार रुपये से अधिक राशि डालने पर भी एक प्रतिशत चार्ज देना होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी के बयानों से छिड़ा सियासी घमासान: ‘मेक इन इंडिया’, चुनाव और विदेश नीति पर सरकार को घेरा

नवंबर 2026 में अमेरिका दौरे के दौरान कोलंबिया और शिकागो यूनिवर्सिटी में कांग्रेस नेता राहुल…

10 minutes ago

लखनऊ की सहारा सिटी में भीषण आग, धुएं के गुबार से मचा हड़कंप; 14 दमकल गाड़ियां मौके पर

UP News: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा सिटी में गुरुवार शाम पार्किंग क्षेत्र में भीषण…

12 minutes ago

‘जबरन नक्सली बनाए गए लोगों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी’, सुप्रीम कोर्ट के कार्यक्रम में क्या-क्या बोलीं राष्ट्रपति?

सुप्रीम कोर्ट के संविधान दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नक्सलवाद के कारणों और…

38 minutes ago

नहटौर सीट पर बीजेपी को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विधायक ओम कुमार का चुनाव किया रद्द

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नहटौर सीट से बीजेपी विधायक ओम कुमार का चुनाव निरस्त…

45 minutes ago

103 दिन बाद अचानक बुलाया विशेष सत्र, क्या है सरकार का इरादा? जानें पूरा शेड्यूल

Parliament Special Session: केंद्र सरकार ने जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए संसद के दोनों…

53 minutes ago

संविधान दिवस पर देशभर में बीजेपी के कार्यक्रम: दिल्ली में अमित शाह, पटना में नितिन नवीन और अहमदाबाद में जेपी नड्डा करेंगे संबोधित

संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बीजेपी और कांग्रेस देशभर में विभिन्न कार्यक्रम…

1 hour ago