देश

यूपी के 62 गांवों में कांग्रेस की ‘NO ENTRY’, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री पर खाप पंचायत का बड़ा ऐलान

UP News: बीते दिनों उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री कर उनका अपमान करने के मामले में बागपत सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 62 गांवों ने कांग्रेस के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है और गांव के अंदर कांग्रेसियों के घुसने पर रोक लगा दी है. यूपी में अपनी जमीन तलाश रही कांग्रेस के खिलाफ लोकसभा चुनाव से पहले यह ऐलान धनखड़ खाप ने किया है.

धनखड़ गोत्र के हैं 62 गांव

उपराष्ट्रपति का मिमिक्री मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. शुक्रवार को बागपत जिले के फैजपुर निनाना गांव में धनखड़ गोत्र के जिम्मेदार लोगों ने महापंचायत बुलाई थी. इस दौरान पंचायत में विपक्षी दल के एक नेता द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया. साथ ही इस अपमान के खिलाफ पंचायत में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को पश्चिम उत्तर प्रदेश के 62 गांवों में घुसने नहीं दिया जाएगा.

बता दें कि यूपी में धनखड़ गोत्र के कुल 62 गांव हैं और यहां रहने वालों में मिमिक्री को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया है. इस प्रकरण के खिलाफ लोगों को जागरुक किया जा रहा है औऱ धनखड़ गोत्र के सभी गांवों में खाप के जिम्मेदार लोग जनसंपर्क कर रहे हैं. फिलहाल इन गांवों में कांग्रेस के किसी भी नेता, कार्यकर्ता के घुसने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.

ये भी पढ़ें- Sultanpur: शासन को भेजी झूठी रिपोर्ट…! जांच के बाद खुली पोल, थानेदार और बीडीओ सस्पेंड

संसद का घेराव करने की योजना

फैजपुर निनाना गांव में पूर्व प्रधान हरेंद्र धनखड़ के आवास पर हुई इस महापंचायत में संसद का घेराव करने का भी ऐलान किया गया है. इनका कहना है कि देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का ही नहीं धनखड़ खाप का भी अपमान हुआ है. इसकी लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी जाएगी और अपमान करने वालों को सबक सिखाया जाएगा. इस मामले में धनखड़ खाप ही नहीं बल्कि जाट बिरादरी के लोगों में भी आक्रोश है. इस समाज के लोगों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को देश के सर्वोच्च पद पर बैठे लोगों का अपमान करने का हक नहीं है, ये देश का अपमान है. ऐसे लोगो के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मक्का कांड का रहस्य: फांसी से पहले मस्जिद के अंदर बांग्लादेशी कपल ने किया क्या था?

Mecca Mosque Controversy Facts: मक्का की मस्जिद में कथित अश्लीलता के आरोप में दो बांग्लादेशी…

16 minutes ago

‘चलो शादी कर लेते हैं’: रश्मिका मंदाना ने विजय से 1 साल तक की थी जिद, शो में खुलासा- कम से कम 100 बार पूछा था

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Koffee With Karan: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 'कॉफी विद…

40 minutes ago

किश्तवाड़ में SPO हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में पिता-पुत्र ने की थी हत्या

किश्तवाड़ में लापता SPO बशीर अहमद की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है.…

42 minutes ago

नेपाल क्यों बन जाता है भारतीय अपराधियों की पहली पसंद? खुले बॉर्डर, कानूनी पेच और गैंग नेटवर्क की पूरी कहानी

Why Criminals Escape to Nepal: आखिर भारतीय अपराधी नेपाल क्यों भागते हैं? जानिए भारत-नेपाल की…

56 minutes ago