देश

पहली बार MLA बने किरण सिंह देव को प्रदेश की कमान, BJP के फैसले ने फिर सबको चौंकाया, जानिए विधायक का सियासी सफर

MLA Kiran Singh Dev: देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से 3 राज्यों में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली थी. इसके बाद इन राज्यों में नए सीएम के नाम का ऐलान कर बीजेपी से सभी को चौंका दिया था. अब बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से अपने फैसले से लोगों को सियासी झटका दिया है. बीजेपी ने चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने किरण सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का ऐलान किया है. किरण साव अरुण साव की जगह लेंगे. अरुण साव को बीजेपी ने डिप्टी सीएम बनाया है.

BJP के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए किरण देव

बता दें कि किरण सिंह देव बस्तर क्षेत्र की आनारक्षित सीट जदगलपुर से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं. 61 साल की उम्र में विधायक बने हैं. इससे पहले किरण सिंह देव जगदलपुर के मेयर रहने के साथ ही बीजेपी की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अरुण साव ने एक पत्र जारी कर किरण सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की है.

इन पदों पर रहकर किया काम

किरण सिंह देव बस्तर के महाराज के अधीन आने वाले सुकमा के पूर्व जमींदार परिवार से आते हैं. देव जमीनी स्तर के नेता हैं और जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ है. बीते 25 सालों में उन्होंने कई अहम पदों पर रहते हुए पार्टी के लिए काम किया है. किरण सिंह देव साल 2018 से लेकर 2022 तक बीजेपी के महासचिव रहे और बिलासपुर डिवीजन प्रभारी के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश को कबूल नहीं है ललन की लालू से दोस्ती, खुद संभालेंगे JDU की कमान! जानिए ‘सुशासन बाबू’ का सियासी प्लान

1998 में बने थे BJYM के अध्यक्ष

किरण सिंह देव साल 1998 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए थे. इसके पहले 2002 से लेकर 2005 तक देव बस्तर जिला अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं. वहीं 2005 से लेकर 2009 तक बीजेपी के राज्य सचिव के तौर पर काम किया था. 2009 से 2014 तक पार्टी कार्य समिति के सदस्य और 2015 तक सचिव पद पर रहे. देव 2018 से 2022 तक पार्टी महासचिव रहे और भाजपा के बिलासपुर संभाग प्रभारी के रूप में काम किया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

14 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

57 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

1 hour ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

1 hour ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

2 hours ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

2 hours ago