देश

अखनूर में सेना को बड़ी कामयाबी, घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को किया ढेर, शव को घसीटते हुए भागे घुसपैठिए

Jammu&Kashmir: जम्मू कश्मीर में सेना ने एक बार फिर से घुसपैठ की कोशिश करने वाले आतंकियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया है. सीमा पर सुरक्षा बलों ने खौर, अखनूर के आईबी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को ढेर कर दिया. इस मुठभेड़ से पहले चार आतंकियों को सीमा पार से अंदर घुसते हुए देखा गया था. जिसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने गोलीबारी शुरू की थी. जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया. वहीं सुरक्षा बलों की गोली का शिकार हुए आतंकी के शव को उसके साथी घसीटते हुए सीमा पार ले जाते हुए देखे गए.

21 दिसंबर को हुआ था हमला

बता दें कि इससे पहले 21 दिसंबर की शाम को राजौरी पुंछ के सुरनकोट उपखंड में डेरका गली और बुफलियाज के बीच घने वन क्षेत्रों में दानार सवानिया मोड़ पर आतंकियों ने सेना के 2 वाहनों पर हमला कर दिया था. जिसमें 4 जवान शहीद हो गए थे.

3 अज्ञात शव मिले थे

हमले के एक दिन बाद शुक्रवार (22 दिसंबर) को घटनास्थल पर 3 शव बरामद हुए थे. ये शव किसके थे, कहां से आए थे, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. पुंछ के डिप्टी कमिश्नर चौधरी मोहम्मद यासीन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनय कुमारतीन लोगों की मौत की सूचना मिलने पर बुफलियाज पहुंचे थे. वहीं डिवीजनल कमिश्नर रमेश कुमार सुरनकोट पहुंचे थे.

आतंकियों की तलाश में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

वहीं आतंकियों की तलाश के लिए सेना के जवान इलाके की हवाई निगरानी कर रहे हैं. इसके अलावा ड्रोन की भी मदद ली जा रही है. वहीं कई टीमें जमीनी सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. हमले को लेकर जांच कर रही भारतीय सेना ने जानकारी हासिल करने के लिए एक दर्जन स्थानीय लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें- Search Operation In J&K: मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड, आतंकियों की तलाश में भारतीय सेना चला रही सर्च ऑपरेशन

28 आतंकी मार गिराए गए

सेना के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में पुलिस एसओजी और सीआरपीएफ की मदद से बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जिसके के लिए सुरक्षा बलों को इन क्षेत्रों में भेजा गया है. बता दें कि बीते तीन वर्षों के दौरान राजौरी और पुंछ इलाके में आतंकी हमलों में वृद्धि देखी गई है. एलओसी से सटे जिले में इस साल अब तक 24 जवान शहीद हो गए हैं और 7 नागरिकों की मौत हुई है. हालांकि सुरक्षा बलों ने 28 आतंकियों को मार गिराया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

24 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

58 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

1 hour ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

1 hour ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

3 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

3 hours ago