देश

Jyoti Maurya Case: SDM ज्योति मौर्य ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, लगाई ये गुहार

SDM Jyoti Maurya Case: एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) ने अपने मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. बुधवार (16 अगस्त) को उन्होंने कोर्ट से अपने खिलाफ मीडिया में मौजूद सभी सामग्री हटाने की मांग की है और कहा है कि इससे उनके निजी जीवन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है. उन्होंने कोर्ट से अपील की है कि उनके मामले से जुड़ी जानकारियों को मीडिया में चलाने से रोका जाए. बता दें कि जब से ज्योति मौर्य को लेकर मामला सामने आया है, तभी से सोशल मीडिया से लेकर हर जगह उनके बारे में अलग-अलग तरह की खबरें प्रकाशित की जा रही हैं. इसी को लेकर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

ज्योति मौर्य पर उनके पति आलोक मौर्य ने पिछले महीन गम्भीर आरोप लगाया था और दोनों की बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ था. इसके बाद ये मामला सोशल मीडिया पर इस कदर से वायरल हुआ कि ज्योति मौर्य को लोगों ने न जाने क्या क्या कहा. यहां तक कि लोगों ने उनको बेवफा तक कहा. वहीं ज्योति मौर्य के खिलाफ उनके पति आलोक मौर्य ने धोखा देने और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं.

आलोक मौर्य का मीडिया से बात करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया था और कहा था कि उसने कर्ज लेकर अपनी पत्नी को पढ़ाया और उसी के बाद वह पीसीएस अधिकारी बन सकी और जब नौकरी मिल गई तो ज्योति ने उनको छोड़ दिया. आलोक ने बताया था कि दोनों की शादी 2010 में हुई थी और ये भी कहा था कि मैंने लोन लेकर पत्नी को पढ़ाया ताकि वो कोचिंग में जा सके और अपने सपने पूरा करें, लेकिन उसने मुझे धोखा दिया.

ये भी पढ़ें- UP News: आगरा की जामा मस्जिद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने किया बड़ा दावा, बोले-“मस्जिद के नीचे मौजूद है श्री कृष्ण की मूर्ति”

पति ने किसी और से अफेयर का लगाया था आरोप

पति आलोक मौर्य ने ज्योति मौर्य पर ये भी आरोप लगाया था कि उनके पीसीएस बनते ही दोनों पति-पत्नी के सम्बंधों में दरार आ गई थी. आलोक ने ज्योति मौर्या पर होम गार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से संबंध होने का आरोप भी लगाया था. वहीं ज्योति मौर्य ने पति आलोक कुमार मौर्य और उनके परिवार के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धूमनगंज थाने में मामला भी दर्ज किया था. आलोक मौर्य ने बताया था कि दोनों की शादी 2010 में शादी हुई थी और 2015 में यूपीपीएससी में एसडीएम (SDM) के पद पर ज्योति मौर्या का चयन हो गया था. उन्होंने एसडीएम के पद पर 16वी रैंक हासिल की थी. आलोक मौर्य प्रतापगढ़ जिले के ग्राम पंचायत विभाग में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

1966 का गौ-रक्षा आंदोलन और इंदिरा गांधी का राजनीतिक संकट

1966 के गौ-रक्षा आंदोलन ने इंदिरा गांधी सरकार को बड़ी चुनौती दी थी. संसद के…

4 minutes ago

दीपावली से पहले पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, पढ़ें X पोस्ट में क्या लिखा?

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से उपराष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर उन्हें दीपावली की…

6 minutes ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली गिफ्ट, फडणवीस सरकार के 2 बड़े फैसले; 70 लाख अन्नदाताओं को होगा फायदा

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने दिवाली पर किसानों को बड़ी सौगात देते हुए एग्रीस्टैक फार्मर…

16 minutes ago

ट्रंप ने दिवाली पर दिया दोस्ती का संदेश, क्या भारतीयों के खिलाफ नफरत पर लगेगा ब्रेक?

Trump White House Diwali Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल…

34 minutes ago

दिवाली पर कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में उमड़ती है भक्तों की भीड़, जानिए क्यों खास है मां अंबाबाई का दरबार?

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…

50 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक: अक्टूबर मेंखुदरा महंगाई दर 5.93% पर पहुंची, आपकी EMI पर भी मंडराया खतरा

Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…

51 minutes ago